Daily Horoscope
✕

हंस योग में जन्में आमिर खान

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (00:02 IST)
IFM

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' जैसी सुपरहिट ‍िफल्म से ‍िफल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले आमिर खान ने हमेशा ही अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा। उनकी पहली फिल्म ने मारधाड़ से भरी फिल्मों का चलन ही बदल दिया और एक बार फिर रोमांटिक फिल्मों का दौर शुरू हो गया। देवानन्द और ऋषि कपूर के बाद आमिर खान भी चॉकलेटी हीरो की श्रेणी में आ गए। अपने फिल्मी करियर में चुनिंदा फिल्में करने वाले आमिर ने कई सफल फिल्में देकर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा लिया।

आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1967 को मुम्बई में कर्क लग्न में हुआ। लग्न में उच्च राशि का गुरु पंच महापुरुष योगों में से एक 'हंस योग' को बना रहा है। कुण्डली में चतुर्थेश एवं दशमेश में राशि परिवर्तन योग हो रहा है। यह योग इन्हें जनता में लोकप्रिय तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफल बनाता है। गुरु इस कुण्डली में भाग्येश होकर उच्च का है तथा इस भाव में इसकी पूर्ण दृष्टि है। कुण्डली में चतुर्थेश एवं दशमेश में राशि परिवर्तन योग हो रहा है। यह योग इन्हें जनता में लोकप्रिय तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफल बनाता है। गुरु इस कुण्डली में भाग्येश होकर उच्च का है तथा इस भाव में इसकी पूर्ण दृष्टि है।
फिल्म 'कयामत से कयामत तक' जैसी सुपरहिट ‍िफल्म से ‍िफल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले आमिर खान ने हमेशा ही अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा। उनकी पहली फिल्म ने मारधाड़ से भरी फिल्मों का चलन ही बदल दिया।


आमिर खान ने जब फिल्मों में पदार्पण किया तो उस समय उनको शुक्र की महादशा में गुरु की अन्तरदशा में उनकी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' प्रदर्शित हुई तथा हिट भी रही। लाभ भाव में वृषभ राशि भी इस क्षेत्र से धन लाभ को दर्शा रही है। चतुर्थ भाव में शुक्र की राशि में पंचमेश मंगल की दशम पर दृष्टि तथा शुक्र की दशम भाव में स्थित इन्हें कला के क्षेत्र में होना दर्शा रही है। शुक्र की महादशा के चलते रिलीज हुई फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले तथा इस फिल्म ने उन्हें श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिलाया।

आमिर की कुण्डली में भी कर्क लग्न होने से वे भी अन्य कलाकारों की भाँति भावुक हैं। कर्क लग्न में जन्मे व्यक्ति कुछ भावुक प्रकृति के होते हैं तथा ये लोग कुछ विशेष व अनुपम कार्य करने वाले होते हैं। सूर्य की महादशा के चलते ‍िरलीज हुई फिल्म गुलाम, दिल चाहता है और लगान लोकप्रिय हुई है।

चन्द्रमा कुण्डली में लग्नेश होकर भाग्य भाव में स्थित है अतः अपना शुभ फल दिखा रहा है। भाग्येश एवं लग्नेश का राशि परिवर्तन योग भी इस अवधि में श्रेष्ठ फल प्रदान करता है। आमिर की कुण्डली में मंगल ग्रह योगकारी है। इस ग्रह की महादशा अभी जातक को भोगनी है अतः यह माना जा सकता है कि आमिर को भविष्य में अच्छी सफलता मिलेगी और तथा निर्देशन के क्षेत्र में वे सफल हो सकते हैं।

कुण्डली की विशेषता : आमिर की कुण्डली के प्रथम भाव में कर्क लग्न में गुरु का होना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान