dharma sangrah
✕

सो‍निया गाँधी : नया उत्साह रहेगा

सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है नया वर्ष

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:51 IST)
ND
देश के एक बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को रात 9 बजे इटली का टूरीन शहर में हुआ है। सो‍निया गाँधी का लग्न कर्क और राशि मिथुन है। कुंडली के लग्न में शनि विराजित है। ऐसा शनि गहरी सोच के अलावा संघर्ष के बाद सफलता दिलाता है। यह स्थिति थोड़ा स्वार्थी भी बनाती है।

चतुर्थ में गुरु-शुक्र की युति दार्शनिक विचारधारा, दूरदृष्टि और सोच की तीव्रता देती है। धन-वैभव और जनता का भरपूर स्नेह दिलाती है। यह युति अपरोक्ष रूप से जनसेवा में भागीदारी की सूचक है। पंचम में केतु-बुध-सूर्य की युति वाणी की प्रगल्भता और तीखापन देती है।

यह युति श्रेष्ठ संतान सुख और गुप्त धन का आगमन भी बताती है। कुंडली का बारहवाँ चन्द्र शारीरिक दृष्टि से कमजोरी, जन्म स्थान से दूरी और दान-धर्म में रूचि को दर्शाता है।

WD
सोनिया को वर्ष 2012 तक बुध की महादशा में राहू की प्रत्यंतर दशा चल रही है। गोचर में नीच का मंगल, पराक्रम भाव में शनि, गुरु नीचस्थ व राहू शत्रुहंत योग में है। दिसंबर से मार्च तक का समय सेहत की दृष्टि से ठीक नहीं है।

दुर्घटना से बचना चाहिए। इस समय विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। चिंता बढ़ेगी। नए काम से बचना चाहिए। अप्रैल में स्थिति सुधरेगी। मई से लेकर अक्टूबर तक का समय सर्वश्रेष्ठ है। हर तरफ सुधार नजर आएगा। नया सृजन, नई सोच, नया उत्साह रहेगा। वर्ष 2010 के नवंबर- दिसंबर सामान्य रहेंगे। इस समय बेहतर होगा कि बड़े निर्णय टालें।

शनि की आराधना करना लाभदायक रहेगा। कुंडली के अनुसार 6 महीने नीच का मंगल है यह परेशानी का संकेत है। अत: मंगल आराधना भी हितकर होगी।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 29 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय