Daily Horoscope
✕

सैफ अली खान : जन्मदिन मुबारक

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:39 IST)
Saif Ali Khan

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को मकर चन्द्र लग्न, चन्द्र राशि में हुआ।

राशि का स्वामी नीच का होकर चतुर्थ भाव में दशम भाव पर उच्च दृष्टिपात कर रहा है। इसी‍लिए एक नवाब के घर में जन्म लिया। नवाब पटौदी जाने-माने क्रिकेट खिलाडी़ थे।

सैफ की पत्रिका में मंगल नीच का है, यह चन्द्र लग्न से मांगलिक भी है। उसका चन्द्र को देखना व चन्द्र का केन्द्र में होने से मंगल का नीच भंग होता है लेकिन मंगल दोष नष्ट नहीं होता।

FC


वर्तमान में शनि उच्च का होकर दशम भाव से गोचर भ्रमण कर रहा है, जो राज्य सुख देगा वहीं माता को कष्टकारी भी रहेगा। शनि की गोचरीय दशम दृष्टि कहीं ना कहीं पत्नी करीना कपूर के लिए भी हानि का कारण बन सकती है।

चन्द्र राशि से कला का कारक शुक्र नीच का होकर नवम भाग्य भाव में है। उसकी उच्च दृष्टि पराक्रम पर पड़ने से पराक्रम के द्वारा लाभ मिलता रहेगा। परिश्रम अधिक करना पडे़गा। नीच के शनि की दशम दृष्टि धनेश है व स्वदृष्टि होने से धन व स्वयं के लिए लाभकारी होगा। मंगल की उच्च दृष्टि लग्न पर पड़ रही है यह लाभकारी रहेगी।


FC


विशेष योग- मंगल का नीच भंग व चन्द्र मंगल को देखने से अखंड लक्ष्मी योग, गुरु के केन्द्र में होने से अमला योग इन सबके होने से सैफ अली खान सफल रहे।

नवांश कुंडली में देखा जाए तो शनि की तृतीय दृष्टि मंगल पर पड़ रही है और मंगल सप्तम भाव में है। यह पत्नी के लिए हानि का कारण भी बनता है। यदि आप ज्योतिष को मानें तो मंगल की शांति अवश्य किसी विद्वान पंडित से कराएं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल