dharma sangrah
✕

साइना नेहवाल : शुभ संदेश मिलेगा

जन्म 17/3/1990

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
FILE

साइना का जन्म जब हुआ, उस समय सूर्य मीन राशि पर परिभ्रमण कर रहा था। मीन के सूर्य के प्रभाव से ही साइना उच्च खिलाड़ी का पद एवं सम्मान पा सकी। यही योग आर्थिक संपन्न बनाता है। कुंडली में सूर्य जिस भाव में बैठा है उसके परिणामस्वरूप भाग्य उच्च स्तर पर पहुँचाता है यह हम देख ही रहे हैं।

परंतु वर्तमान में सफलता के मार्ग में जो बाधाएँ आ रही हैं। वह भी सूर्य का ही प्रभाव है। अत: सूर्य की शांति होना चाहिए। कुंडली में चंद्र की स्थिति जिस भाव में है। वह हमेशा जातक को राष्ट्र से सम्मान दिलाता है। ऐश्वर्य एवं ख्याति दिलाता है यह प्रभाव साइना के जीवन में हम देख रहे हैं।

वृश्चिक का चंद्र होने के कारण साइना खुद तो परेशान है। परंतु विश्व में विख्‍यात एवं नामी हस्तियों में स्थान रखती है। साइना की कुंडली में मकर का मंगल विराजमान है जो धनवान एवं पराक्रमी बनाता है, इसी के प्रभाव से वह वर्तमान परेशानी से उभरकर सफलता पाने में सफल रहेगी। बुध साइना की कुंडली में गुरु की राशि मीन में विराजमान है जो मान और धन से संपन्न रखता है। कुंडली में जो बुध की‍ स्थिति है उसके प्रभाव के कारण ही साइना प्रतिभाशाली है एवं नेतृत्व क्षमता से युक्त है। साइना का उदार स्वभाव बुध का ही प्रभाव है।

कुंडली में गुरु की स्थिति के अनुसार सर्वसुख साइना के भाग्य में है। शुक्र के कारण लक्ष्मी का निवास रहता है। ये गुण वर्तमान में देखने को मिल रहे हैं। शनि गुरु की राशि धनु में विराजमान है अत: धन धान्य से संपन्न रखता है। साइना का जन्म शनि की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 17 वर्ष 9 माह 27 दिन रहा।

ND
वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है जिसकी अवधि काल 17 वर्ष है जो कि 14/1/2008 से चलकर 14/1/2025 तक रहेगी। अभी बुध की महादशा में केतु की अंतरदशा चल रही है जो 11/6/2010 से 8/6/2011 तक रहेगी एवं केतु अंतरदशा में शुक्र की प्रत्यंतर दशा 1/9/2010 तक रहेगी। इसके बाद सूर्य की प्रत्यंतर दशा 19/9/2010 तक रहेगी।

वर्तमान में 14 अगस्त 2010 से अक्टूबर प्रथम सप्ताह का समय दौड़-धूप के साथ में व्यतीत होगा। विरोधी पक्ष हानि पहुँचाने का कार्य करेगा। अत: सावधान रहें। अक्टूबर दूसरे सप्ताह से नवंबर अंत के बीच का समय गुणों की प्रशंसा में व्यतीत होगा एवं लाभांश मिलेगा।

संपर्क में वृद्धि होगी। शुभ संदेश मिलने से चिंता का निवारण होगा। पारिवारिक समस्या का निवारण होगा। नवंबर अंतिम सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक अप्रिय समाचार प्रगति में कमी लाएँगे। खर्च बढ़ेगा। इस अवधि में लंबी यात्रा न करें। जनवरी प्रारंभ से मार्च तक प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। खोया हुआ विश्वास पुन: प्राप्त होगा। कम लाभ एवं अपनी हकदारी छोड़ना उचित नहीं रहेगा।

साइना को 1, 6 एवं 11 को, शुक्रवार को लंबी यात्रा नहीं करना चाहिए। साइना को मूँगा, नीलम एवं पन्ना का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय