dharma sangrah
✕

विवेक ओबेराय : कड़ी मेहनत जरूरी

जन्मदिन विशेष

Updated: शनिवार, 1 नवंबर 2014 (16:26 IST)
PR

विवेक ओबेराय एक युवा व योग्य भारतीय अभिनेता हैं। जिनका जन्म भारत के हैदराबाद शहर में 3 सितंबर सन्‌ 1976 को हुआ। विवेक हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, कैनैडियन सहित आदि देशी-विदेशी भाषाओं के ज्ञाता तथा प्रतिभावान कलाकार हैं। मशहूर अभिनेता सुरेश ओबराय विवेक के पिता हैं। पारिवारिक वातावरण और संस्कारों ने इन्हें जहाँ अभिनय की दुनिया में उत्साहित किया वहीं सामाजिक कार्यों व दायित्वों में उनकी सहज रूचि बनी रहती है।

विवेक एक ऊर्जावान व आकर्षक कलाकार हैं जो अपने मूलांक 3 के कारण कोई भी कार्य बड़े ही सूझबूझ से करते हैं और सामाजिक कार्यों से भी सरोकार रखते हैं। अभिनय की दुनिया में वह अपनी अलग प्रकार की छाप छोड़ने में माहिर हैं। वह जल्दबाजी में विश्वास नहीं करते। सूझबूझ और स्थायित्व उनके स्वभाव में शामिल रहते हैं। विवेक ने अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए फिल्म जगत में कदम रखा।

विवेक की प्राप्त जन्म तिथि 3 सितंबर 1976 के अनुसार उनका जन्मांक 8 है जिसका स्वामी ग्रह शनि है। जो उन्हें चिंतन व स्थायित्व देता है। किन्तु मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति इन्हें बुद्धिमान, सौंदर्य व कला प्रेमी, संगीत और अभिनय के गुणों से संपन्न करता है। गुरु को ज्ञान व बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया हैं। जिससे यह किसी भी समस्या को हल करने तथा प्रतिपक्षी को उपयुक्त व करारा जवाब देने की क्षमता रखते हैं। किसी कठिनाई में अपने साहस को नहीं खोते। बल्कि उसका बुद्धिमत्ता से हल खोजने की युक्ति निकाल लेते हैं।

PR
अब तक के फिल्मी करियर के क्षेत्र में विवेक ओबेराय ने सफलता के कई सोपानों को छुआ है तथा फिल्मफेयर, जी सीने अवार्ड की जीत को अपने नाम किया है। उनके इस सफल लेकिन उतार-चढ़ाव भरे करियर के साथ उनकी सेहत, धन तथा रोमांस के पहलुओं में टैरो कार्ड ने कुछ इस प्रकार के संकेत किए हैं-

व्यावसायिक उन्नतिः- विवेक ओबेराय के व्यावसायिक उन्नति के संदर्भ में टैरो कार्ड रीडिंग में सिक्स ऑफ क्वॉइंस, फोर ऑफ वॉन्डस और चाइएट के कार्ड प्राप्त हुए है। जो मेजर अरकाना के कार्ड हैं। जिसमें सिक्स ऑफ क्वॉइंस का कार्ड उन्हें टीम के साथ कार्य व नेतृत्व करने संस्था या समूह के मध्य व्यावसायिक साझेदारी को प्रदर्शित कर रहा है। वह फिल्म में किसी संस्था के मध्य बेहतर अभिनय व सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे।

फोर ऑफ वॉन्डस का कार्ड अभिनय की दुनिया में उच्च मुकाम हासिल करने हेतु कड़ी मेहनत करने के संकेत दे रहा है। जिसमें कुछ अवरोधों के बाद इन्हें इच्छित सफलता प्राप्त होगी। यह साल सफलता से युक्त रहेगा। आने वाली चुनौतियों का सामना बुद्धिमत्ता पूर्ण करेंगे।

उन्हें सलाह है कि वह सावधानीपूर्वक व सहज ढंग से निश्चित सफलता हेतु कदम बढ़ाएँ। चाइएट रीडिंग कार्ड जो कि मेजर अरकाना का है उसकी रीडिंग उन्हें इस साल कुछ सख्त सुझाव दे रही है कि विवेक ओबेराय को बडे़ ही धैर्य व सावधानी से चलना चाहिए। कोई भी अनुबंध साझेदारी व आदि में क्षेत्रों में जल्दबाजी में कदम नहीं उठाना चाहिए। सही समय की प्रतीक्षा कर ही आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें अनुभव व बुद्धिमत्ता के आधार पर अच्छे व साख अवसर मिलेंगे। जिसके सही परिणाम उन्हें जनवरी 2010 मार्च 2011 तक प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्यः- स्वास्थ्य कार्ड रीडिंग में किंग ऑफ स्वॉर्ड, द हैंगड मैन एण्ड टेन ऑफ वॉन्डस है। यद्यपि विवेक उमंग व उत्साह से पूर्ण रहेंगे। किन्तु कुछ समय के लिए दि किंग ऑफ स्वॉर्ड और हैंगड मैन विवेक ओबेराय को सेहत संदर्भों में एहतियात रखने की हिदायत देते हैं। उन्हें खान-पान व दिनचर्या का संतुलन बनाना होगा। हैंगड मैन का टैरो कार्ड खास तौर से उन्हें सेहत संदर्भ में लापरवाही से (अक्टूबर 2010 से दिसंबर 2010 तक, इसी प्रकार मई 2011 से जुलाई 2011 तक) दूरी बनाएँ रखने के संकेत दे रहा है।

टेन ऑफ वॉन्डस उन्हें किसी नजदीकी व चहेते रिश्ते में बड़े व्यक्ति की सेहत की परेशानियों व चिंताओं को उजागर करता है। कुल मिलाकर यह कार्ड उन्हें सेहत को निखारने और सँवारने की ओर संकेत कर रहें हैं। इसलिए उन्हें ध्यान, योग, प्रणायाम व हल्की कसरत का सहारा लेना चाहिए। जिससे वह चुस्त-तंदुरूस्त रहेंगे।

पूँजीः- पूँजी कार्ड रीडिंग में थ्री ऑफ कप, टेन ऑफ स्वॉर्ड और किंग ऑफ वॉन्डस के कार्ड प्राप्त हुए हैं। जिसमें पहला कार्ड थ्री ऑफ कप उनकी आर्थिक समृद्धि व वृद्धि के संकेत दे रहा है। पूँजी निवेश में अच्छे फायदे के संकेत मिल रहे हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। सम्पूर्ण स्रोतों से उन्हें विशेष लाभ रहेगा।

जिसके सार्थक परिणाम सितंबर 2010 से नवंबर 2011 तक प्राप्त होते रहेंगे। उनका लाभ बढ़ेगा। इस दौरान संभवतः उन्हें तमाम कोशिशें भी करनी पड़ सकती है जो मानसिक रूप से थकाने वाली भी हो सकती है। किंग्स ऑफ वॉन्डस उन्हें किसी भी व्यावसायिक गतिविधियों व साझेदारी में इस साल सफलता पूर्ण प्रवेश के संकेत दे रहा है। जो उनके लिए व्यावयायिक पहलुओं को बढ़ाने, उन्नति प्राप्त करने और आर्थिक प्रगति में सहायक रहेगा।

सुखद व सुन्दर भविष्य की शुभकामनाएँ।

लेखक के बारे में
मनीषा कौशिक
मनीषा कौशिक जानीमानी युवा टैरोकार्ड रीडर है- टैरो के अलावा अंकशास्त्र, नेम थेरेपी, वास्तु एवं फेंगशुई के क्षेत्र में खास दक्षता रखती है। विविध राष्ट्रीय चैनलों पर विशेषज्ञ सलाह के लिए आमंत्रित की जाती हैं।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार