dharma sangrah
✕

विद्या बालन : सावधानी रखना होगी

जन्मदिन मुबारक....

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
PR

विद्या बलन का जन्म 1 जनवरी 1978 में कुंभ चन्द्र लग्न में हुआ। किसी भी जातक का वर्षफल जानने के लिए चंद्र कुंडली व वर्तमान गोचर ग्रहों के आधार पर किसी भी जातक का वर्ष कैसा व्यतीत होगा जाना जा सकता है।

विद्या के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति चंद्र कुंडली नुसार इस प्रकार थी। जिसमे लग्न कुंभ है, वहीं लग्न का स्वामी शनि अष्टम भाव में मित्र बुध की राशि कन्या में दशमेश व पराक्रमेश मंगल के साथ है।

देखने में आया है कि मंगल शनि की युति या दृष्टि संबंध कहीं भी बन रहा हो तो ठीक नहीं होता। लाख प्रयास करने पर भी उत्तम सफलता नहीं मिल पाती, जैसी अन्य अभिनेत्रियों को मिलती है।

आप मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में आई, लेकिन एकाध को छोड़ कर ज्यादा चमत्कारिक फिल्में नहीं रही।

IFM
आपकी पत्रिका में कला का कारक व जनता भाव चतुर्थ व भाग्य का स्वामी द्वादश में मित्र शनि की राशि मकर में है, जो कला के क्षेत्र में लाने में सहायक भी है। पंचम मनोरंजन व षष्ट भाव का स्वामी बुध एकादश भाव से पंचम भाव को देखने से व राहू के उच्च के होने से आप फिल्मों से वंचित नहीं रहती। यही ग्रहों आपको फिल्म की दुनिया में रखे हुए है।

एकादश आय भाव व धन की बचत का स्वामी गुरु कला के कारक शुक्र की राशि तुला में है जो गुरु इस राशि में होकर न्यूटल हो जाता है। सप्तम व पंचम के साथ अष्टमेश व केतु के होने से दैनिक उपयोग की सामग्रियो के विज्ञापनों में आपको स्थान मिलता रहेगा।

षष्ट भाव से गोचरीय शनि जो चंद्र लग्न से अष्टम भाव से भ्रमण करने से आपको दुर्घटना के भी योग देता है। अतः आपको वर्ष भर सावधानी रखना होगी।

शनि के उच्च आने पर ही आपको लाभ मिल सकता है। गुरु का गोचरीय भ्रमण मीन से होने के कारण आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकती हैं। राहू व केतु का गोचरीय नीच का होना, कला जगत के लिए विशेष लाभ का नहीं है। अत: आपको लाल व काली वस्तुओं से बचकर चलना होगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान