Daily Horoscope
✕

लालकृष्‍ण आडवाणी: गोचर देगा साथ

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:54 IST)
ND
भाजपा के नेता व प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार तुला लग्न व मेष राशि में जन्मे आडवाणी लग्न में सूर्य मंगल के रहते जन्मजात ही नेतृत्व, वक्तृत्व और लेखन प्रतिभा के धनी हैं। वाणी भाव में शत्रु क्षेत्री 'शनि वाणी को कटु व प्रहार करने वाला भी बनाता है।

पत्रिका में शुक्र, गुरु, राहु, बुध की अच्छी स्थिति है। केतु व राहु भी सहायक हैं। चतुर्थ का स्वामी लग्न में है जो जनता से प्यार मिलने का द्योतक है। वह चंद्र की दृष्टि में भी है। लग्न का बुध वाकपटुता देता है, मंगल भरपूर ऊर्जा दे रहा है।

चुनाव की दृष्टि से देखें तो जून 09 तक वे गुरु महादशा में राहु के अंतर से गुजर रहे हैं। तुला लग्न के लिए गुरु योगकारक नहीं है, अत: ‍अधिक लाभ तो नहीं देगा मगर स्वग्रही होने से हानि भी नहीं करेगा। राहु का अंतर सहायक बनेगा।

गोचर में देखें तो वर्तमान में गुरु राहु मकर में शनि चतुर्थ में है जो दशम को दृष्टि बल दे रहे हैं। मतगणना के समय गुरु कुंभ में होंगे जो शनि को भी दृष्ट करेंगे। ऐसे में शनि-गुरु का संयोग काम कर सकता है और आडवाणी को इच्छित सफलता मिल सकती है, बशर्ते अन्य योग सहयोगी हों और पार्टी को जनाधार मिले।

इस समय जनता के हित की बात सोचना और प्रदेश के मुख्‍यमंत्रियों के कार्यों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। अन्यथा शनिदेव कुपित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम