dharma sangrah
✕

लारा दत्ता : लाभ के योग बनेंगे

सावधानी से बिताना होगा यह वर्ष

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:50 IST)
PR


लारा दत्ता जो 16 अप्रैल 1978 को गाजियाबाद में जन्मी हैं, अपनी सुंदरता के चलते हमेशा चर्चा में रही। मौका मिलने पर अभिनय में जौहर दिखाने से भी यह नहीं चूकी। इनकी सूर्य कुण्डली के अनुसार मेष लग्न और कर्क राशि है। लग्न का सूर्य, कर्क राशि और स्वराशि में बैठा हुआ चन्द्र इन्हें कला का रुझान देता है साथ ही सुंदरता और चतुराई भी दे रहा है।

गुरु तीसरे भाव से भाग्य को देख रहे हैं जिसके चलते ही लारा की फिल्म चले या न चले उसे चर्चा में आने और नोटिस किए जाने का पूरा अवसर मिलता है। व्यय भाव में केतु के साथ बुध है जो धार्मिक व समाज सेवा के कार्य में रूचि दिखा रहा है। वर्तमान में लारा केतु की महादशा से गुजर रही हैं। केतु में क्रम से शुक्र, सूर्य, चन्द्र का अंतर वर्ष भर चलेगा।

गोचर का भी विचार किया जाए तो वर्ष का पहला भाग सावधानी से बिताना होगा। विशेषकर जून से नवंबर तक चिंता, तनाव, स्वास्थ्य कष्ट, हानि के कुयोग बन रहे हैं। खान-पान, वाणी और कागज-पत्रों के व्यवहार में सावधानी रखना चाहिए। लंबी यात्रा भी टालें, नुकसान हो सकता है।

परिवार में मतभेद व तनाव के आसार है। बड़े निर्णय टालें, गलत फिल्में न लें। दिसंबर से अप्रैल 2011 तक का समय शुभ है। अब तक हुई परेशानियों की भरपाई होगी। लाभ के योग बनेंगे, अच्छे प्रोजेक्ट हाथ आ सकते है। परिचय का लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ भी संभव है। कुल मिलाकर यह समय सभी अपेक्षाओं की पूर्ति करने वाला हैं। किसी से मित्रता या संपर्क बढ़ेंगे जो आगे जाकर लाभदायक होंगे।

कार्य की अनुकूलता के लिए रक्त दान करें, पिता व पिता सम व्यक्तियों की सेवा करें और गरीब कन्याओं को सहायता दें।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय