kundali milan
✕

ललित मोदी : राहू-बुध ने जड़ें खोदी

सितारे पक्ष में नहीं हैं...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (21:50 IST)
ND
कहते हैं सब दिन एक जैसे नहीं होते। ज्योतिष का अघोषित नियम है कि यदि भाग्य से किसी को बचपन में बहुत अच्छी स्थिति का लाभ मिला है तो युवावस्था में उसे अपने कर्मों के प्रति सावधानी रखनी चाहिए ताकि उसका बुढापा सुरक्षित रह सके क्योंकि जीवन का एक हिस्सा कष्ट देता है।

ललित मोदी को भी भाग्य की प्रबलता के कारण सुरक्षित बचपन मिला जिसमें हर सुख-सुविधा उनके पास थी। अच्छी शिक्षा के अवसर भी मिले और गुरु की पंचम स्थिति ने विद्या में खूब यश भी दिया। ललित का जन्म 29 नवंबर 1963 को हुआ। वृश्चिक लग्न और मेष राशि की सूर्य कुण्डली में गुरु-शनि दोनों ही अच्छी हालत में, स्वराशिस्थ हैं।

बुध लग्न में है जो वाक् पटु और व्यापार-विचार में माहिर बनाता है। शुक्र-मंगल एक साथ है व द्वितीय में है जो अपने से बड़ी स्त्री से विवाह को भी दिखाता है साथ ही यह योग परिवार के प्रति आसक्ति का प्रतीक है। गुरु-शनि की अच्छी स्थिति ने अब तक ललित का भरपूर साथ दिया हालाँकि चन्द्र राहू के कारण वे अपनी राह से भी भटके और छोटे-मोटे प्रकरणों में भी उनका नाम आया मगर अनुकूल दशाओं ने उन्हें बचाया।

ND
2004 से राहू की महादशा प्रारंभ हुई और ललित के नए व्यापार सौदों का भी कथित शुभारंभ हुआ। 2009 में राहू में शनि का व फिर बुध का प्रत्यंतर चला। दोनों ही विपरीत स्थिति में होने से ललित के खिलाफ अफवाहों का बाज़ार गर्म होने लगा और आखिर बुध ने सारे घोटाले को उजागर कर ही डाला।

गोचर पर विचार करे तो भी लग्नेश नीचस्थ है, शनि कन्या में है और गुरु कुंभ के है जो विशेष कार्य करते प्रतीत नहीं हो रहे। दशा-महादशा के विचार से अप्रैल-मई के बीच मामला और तूल पकड़ेगा और 2012 तक इसका निराकरण होता नजर नहीं आता।

इसके बाद भी ललित को खोई हुई साख वापस हासिल करने में खूब मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी कार्रवाई होगी, वह भी साख बिगाड़ेगी। कुल मिलाकर सितारे पक्ष में नहीं हैं।

लेखक के बारे में
भारती पंडित
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि