Hanuman Chalisa
✕

राज बब्बर : सुखमय रहेगा जीवन

हनुमान जी की सेवा करें

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
जन्म 23 जून 1952, आगर
PR

राज बब्बर का जन्म जिस समय हुआ सूर्य मिथुन राशि में विराजमान था, जिसके फलस्वरूप राज बब्बर आर्थिक संपन्नता को प्राप्त कर सुखी है। सूर्य राज को क्रोधी एवं गर्म स्वभाव का बनाता है। केंद्र में चर्तुग्रही होने से जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए।

राज बब्बर की कुंडली में गुरु मेष राशि पर विराजमान है, इसलिए वह धन से परिपूर्ण एवं क्षमाशील भी है। गुरु एकादश भाव में विराजमान होने से भी हर प्रकार का सुख-वैभव प्राप्त होता है, बुद्धि तेजस्वी एवं चतुर रहती है। यही प्रभाव परोपकारी भी बनाता है। राज बब्बर ने हमेशा स्वयं के निर्णय पर ही ध्यान देना चाहिए। कुंडली में शुक्र केंद्र में बैठा होने के कारण उनकी दोस्ती श्रेष्ठ लोगों के साथ है एवं उन्हें अच्छी भावनाओं वाले दोस्त मिलते हैं।

ये कर्म को भी श्रेष्ठ बनाते हैं एवं सुखमय जीवन होता है। शुक्र मिथुन राशि का विराजमान है जोकि धनी बनाता है परंतु कहीं-कहीं हीन भावना उत्पन्न करता है। अत: ध्यान रखना चाहिए। कुंडली में शनि की स्थिति अनुसार व्यक्ति अपनी पैतृक जगह से दूर निवास करता है। कभी-कभी अपने लोगों द्वारा ही हास्य का पात्र बनता है। अपने परिवार को पूर्ण सुख प्रदान करता है।

कुंडली में राहु की जो स्थिति है। उसके कारण वायु अथवा रक्त संबंधी रोग होने की संभावना बनती है। अत: स्वास्थ्‍य का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए एवं राहु शांति कराना चाहिए। केतु भी लगभग इसी प्रकार का फल दे रहा है। अत: ध्यान रखें।

आपका जन्म राहु की महादशा में हुआ है एवं वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है जोकि 13/10/1993 से 13/10/2010 तक चलेगी। वर्तमान में बुध की महादशा में शनि की अंतरदशा 4/2/2008 से 13/10/2010 तक रहेगी। अत: आपको हनुमान जी की सेवा करना चाहिए व चोला चढ़ाना चाहिए। 13/10/2010 के बाद केतु की महादशा 6 वर्ष अर्थात 13/10/2017 तक रहेगी। राज के लिए गुरुवार एवं सोमवार आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेंगे।

राज को 29 जून तक परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाना उचित होगा। जून अंत से अगस्त अंतिम सप्ताह तक भाग्य हर काम में साथ देगा। यहाँ तक कि विरोधी पक्ष भी गुप्त रूप से आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अगस्त अंतिम से अक्टूबर मध्य तक विशेष कार्य में बाधा आ सकती है। नए परिचय से दूरी बनाकर रखना लाभप्रद होगा। अक्टूबर मध्य से दिसंबर तक सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से आप उत्साहित रहेंगे। आत्मविश्वास जाग्रत होगा।

राज ने इसी बीच अपने शरीर का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी परंतु फरवरी तक धैर्य रखना आवश्यक होगा। इस दौरान स्वयं पर संयम नहीं रखा तो कटु आलोचना होने के योग बनते हैं। मार्च तक आपके प्रत्येक प्रयास सफल होंगे। आपके लिए 2011 शुभ रहेगा। 2013 में अपना विशेष ध्यान रखें। विदेश में परेशानी आ सकती है। दिनांक 2, 6 एवं 12 को किसी भी लंबी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। यात्रा के लिए सोमवार शुभ नहीं है।

राज बब्बर को हीरा एवं पन्ना का संयुक्त लॉकेट अथवा नीला नीलम पहनना लाभकारी रहेगा।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय