Daily Horoscope
✕

मीरा कुमार : पहली महिला स्पीकर

गुरु ने दिलाया लोकसभा अध्यक्ष पद

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (00:00 IST)
ND

पहली महिला स्पीकर मीरा कुमार बधाई की पात्र हैं कि आज वे देश के शीर्षस्थ पद पर नियुक्त की गई हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवनराम की सुपुत्री मीरा कुमार का राजनीतिक जीवन काफी लंबा है। आप सन्‌ 1985 में पहला लोकसभा चुनाव बिजनोर से जीत कर लोकसभा में पहुँचीं व तेईस साल के इस लंबे अंतराल के बाद आपको लोकसभा का स्पीकर पद मिला है।

देखें क्या कहते हैं सितारे?

आपका जन्म 31 मार्च 1945 में पटना में तुला राशि, स्वाति नक्षत्र में हुआ। आपका कार्यकाल पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी जैसा या उनसे बेहतर होगा। यह पद ऐसा है जो निष्पक्ष रहता है। इस पद की गरिमा बनाए रखना काफी मुश्किल भी होता है। इस पद पर आक्षेप लगना भी स्वाभाविक होता है व इससे बचकर संचालन करने से ही इस पद की गरिमा कायम रहती है।

आप बहुमुखी प्रतिभा की धनी भी हैं। इसका एक कारण आपके जन्म लग्न में ज्ञान का कारक गुरु व आत्मा का कारक सूर्य आपस में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। गुरु-सूर्य की राशि में है तो सूर्य-गुरु की मीन राशि में है। यही कारण बहुमुखी प्रतिभा का रहा।
  पहली महिला स्पीकर मीरा कुमार बधाई की पात्र हैं कि आज वे देश के शीर्षस्थ पद पर नियुक्त की गई हैं। बाबू जगजीवनराम की सुपुत्री मीरा कुमार का राजनीतिक जीवन काफी लंबा है। आप सन्‌ 1985 में पहला लोकसभा चुनाव बिजनोर से जीत कर लोकसभा में पहुँचीं।      


आपकी राशि तुला है जिसका स्वामी शुक्र व शत्रु राशि मेष में है। चन्द्र-शुक्र का दृष्टि संबंध है। इस तरह आपकी पत्रिका में वाणी भाव का स्वामी अष्टम में होने से आपको अपनी वाणी पर काबू रखकर चलना होगा। आप एक सफल शूटर भी रही हैं। इसका योग बना है गुरु-मंगल की सप्तम पूर्ण दृष्टि से। इस प्रकार देखा जाए तो गुरु ने भी मंगल का प्रभाव ले रखा है।

आपकी पत्रिका में उच्च का राहु व केतु की स्थिति भी उत्तम कही जा सकती है। रही आपके कार्यकाल की बात तो गुरु से विवेक, सूर्य राशि सिंह होने से साहस व गुरु पर मंगल की दृष्टि पड़ने से बल मिलने के कारण आपका संचालन उत्तम ही कहा जा सकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा न देने के कारण आपको जरा संदिग्घ दृष्टि से देखा जा सकता है।

यहाँ पर आपकी महत्वाकांक्षा भी जाहिर होती है। इसका कारण राहु है, जो गुप्त नीति व चतुराई का कारक है। वो आपकी पत्रिका में उच्च का है। आपको सदन के इस उच्च पद की गरिमा को बरकरार रखने व अपनी स्वच्छ छवि को कायम करने हेतु पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन राहु के साथ शनि होने से जरा मुश्किल है।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय