dharma sangrah
✕

मंदिरा बेदी : गोचर गुरु देगा लाभ

हैप्पी बर्थ डे मंदिरा...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
IFM

प्रसिद्ध टीवी एंकर, मॉडल व फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को चन्द्र मेष लग्न में मुंबई में हुआ। मेष राशि व उच्च का सूर्य चन्द्र के साथ अमावस्या योग बनाने के कारण आपको फिल्म जगत में उतनी अच्छी सफलता नहीं मिली जितनी अन्य को मिलती है।

वैसे आपका जन्म शुक्ल पक्ष की द्वितीया का होने से व चन्द्र भरणी शुक्र के नक्षत्र का होकर शुक्र राशि स्वामी मंगल के साथ द्वितीय वाणी भाव में होने से आपने काफी समय तक टीवी एंकर, मॉडल व फिल्म में भी सहायक कलाकार बतौर कार्य किया।

आपकी पत्रिका में चन्द्र लग्न से सप्तम भाव का स्वामी शुक्र जो दाम्पत्य जीवन का कारक है। वह शनि-मंगल के साथ होने से आपको कहीं ना कहीं परेशानी अवश्य रही। पंचम भाव मनोरंजन व विद्या भाव का होकर लग्न में उच्च का है और इसी वजह से आपको कला जगत में नाम दिया।

IFM
लग्नस्थ सूर्य पुनर्विवाह का भी कारक बनता है। सबसे बडा़ पक्ष यह है कि भाग्य नवम भाव का स्वामी गुरु स्वराशि का होकर भाग्य को बल प्रदान किया व स्वयं को भी बलवान बनाया। लग्न पर गुरु की पूर्ण दृष्टि मित्र पड़ जो रही है। गुरु नवम दृष्टि से पंचम मनोरंजन भाव को भी देख रहा है।

आपकी पत्रिका में जहाँ अशुभ योग भी है तो गुरु-चन्द्र का दृष्टि संबंध गजकेसरी योग भी बन रहा है। पराक्रम व षष्ट भाव का स्वामी बुध नीच का होकर द्वादश भाव में होने से कुछ पराक्रम को भी क्षति पहुँचाता है। गुरु का गोचरीय भ्रमण 8 मई से मेष राशि पर से होगा व जब जन्म के समय के अंशों के बराबर आएगा तब आपको कुछ न कुछ लाभकारी अवश्य रहेगा।

आप नीला, काला व लाल रंग के कपड़े ना पहनें। पीले, फालसाई, गुलाबी, सफेद, नारंगी कलर शुभ रहेंगे। शुभ रत्नों में पुखराज सवा सात रत्ती का गुरुवार को प्रातः धारण करना श्रेष्ठ फलदाई रहेगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल