Daily Horoscope
✕

भाजपा को नुकसान, कांग्रेस को लाभ

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (00:02 IST)
ND

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। जनता को लुभाने के ‍लिए सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर निकल पड़े हैं। जनता से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। जनसंपर्क की बयार चल पड़ी है। रूठों को मनाने का दौर भी चल रहा है। कोई अपनी ही पार्टी से बागी होता भी नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कल क्या होगा?

27 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान होना है। उस दिन सूरज की पहली किरण के साथ मतदान शुरू होगा। आम जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। इस समय वृश्चिक लग्न का उदय अनुराधा (शनि के नक्षत्र) में हुआ। लग्न में स्वराशिस्थ मंगल भी शनि के नक्षत्र में है। इसके साथ सूर्य, चंद्र, बुध की युति भी है जो चारों नक्षत्र व लग्न शनि के नक्षत्र अनुराधा में हैं। इन ग्रहों पर शनि का प्रभाव भी रहेगा।

वर्तमान में राहु मध्य केतु सारे ग्रह हैं यह कालसर्प योग में आता है। शनि भी शत्रु र‍ाशि सिंह में है। गुरु जरूर स्वराशि का होकर द्वितीय वाणी भाव में शत्रु शुक्र के साथ है। यहाँ पर इस समय शनि सूर्य में नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। सूर्य शनि के नक्षत्र में तो शनि सूर्य के नक्षत्र में है।

ND
इंदौर के दिग्गज नेता कैलाश विजय‍वर्गीय का स्थान परिवर्तन हुआ है। वे महू से अंतरसिंह दरबार के सामने हैं। विजयवर्गीय की राशि मिथुन है तो दरबार की मेष। मेष राशि मंगल-बुध के साथ है। मंगल स्वराशि का होने से दरबार विजयवर्गीय पर भारी पड़ सकते हैं। वहीं विजयवर्गीय को कुछ नुकसान हो सकता है।

दो नंबर सीट पर रमेश मेंदोला हैं तो विरुद्ध हैं सुरेश सेठ। मेंदोला की नाम राशि तुला है तो सेठ की कुंभ। शुक्र शत्रु राशि धनु में है। शनि सूर्य की राशि सिंह में है। रमेश मेंदोला को काफी मशक्कत करना पड़ेगी तभी कुछ लाभ पा सकते हैं। वैसे ग्रहों को देखा जाए तो सेठ भारी पड़ेंगे। नंबर तीन से अश्विनी जोशी के विरुद्ध गोपीकृष्ण नेमा हैं। जोशी की राशि तुला तो नेमा की मकर है। जहाँ मंगल उच्च का है तो गोचर में स्वराशि वृश्चिक का। अत: नेमा को फायदा मिलेगा।

शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व को देखें तो उनकी साफ-सुथरी छवि, कुछ कर गुजरने की क्ष‍मता और कुंभ राशि से प्रभावित होने से पुन: सरकार बनाने की उम्मीद ज्यादा है, लेकिन पहले से कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है।

जिन प्रत्याशियों का मंगल भारी हो, गुरु स्वराशि या उच्च का होगा, वे चुनावी समर जीतेंगे। वैसे भी शुभ चौघडि़या में गुरु की होरा में मतदान पड़ने जा रहे हैं निश्चित ही मतदाता अपने वि‍वेक का इस्तेमाल कर पुन: एक बार भाजपा को मौका दे सकता है, लेकिन कांग्रेस अबकी बार भारी पड़ेगी।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय