Daily Horoscope
✕

बिपाशा बसु : वर्ष खुशियों भरा रहेगा

ग्रहों की अनुकूलता सफलता देगी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
PR
बिपाशा बसु की उपलब्ध जन्मतिथि अनुसार ग्रहों के गोचरी व जन्मानुसार अनुकूल स्थिति होने से यह वर्ष खुशियों भरा रहकर अनुकूल रहेगा। बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को कुंभ लग्न मेष राशि दिल्ली में हुआ है। कुंभ लग्न में जन्मी होने से इकहरे शरीर वाली हैं साथ-साथ आपकी आवाज कुछ भारी भी है।

लग्न का स्वामी लग्न को देखने से सुंदर हैं लेकि न रंग साँवला है। फिल्म अजनबी से आपका फिल्मी सफर शुरू हुआ। चर्चित फिल्म धूम टू, नो एन्ट्री, जिस्म, राज जैसी कई फिल्मों में बिपाशा बसु ने काम किया।

PTI
पंचम मनोरंजन भाव का स्वामी बुध अपने मित्र सूर्य के साथ-साथ मंगल का सहयोग मिलकर पंचम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है और यही कारण रहा कि फिल्मों में सफलता मिलती चली गई। लेकिन उत्तम सफलता के लिए आज भी इंतजार ही है, क्योंकि कला का कारक शुक्र वृश्चिक का होकर दशम भाव में है। दशम से सप्तम चतुर्थ भाव पर पूर्ण स्वदृष्टि पड़ने से कला के क्षेत्र में जनता के बीच निरंतर बनाए रखेगा।

मंगल कर्मेश होकर एकादश में है। एकादशेश गुरु आय भाव व धन भाव का स्वामी होकर षष्ट भाव में है। उच्च का गुरु शुक्र पर दृष्टि डालने से कला जगत व मॉडलिंग से आय होना सिद्ध होता है।

शनि की नवम भाव पर तृतीय दृष्टि उच्च की पड़ने से आप भाग्यशाली रहेंगी। अभी वर्तमान में शनि का गोचरी भ्रमण अष्टम भाव से चल रहा है जो थोड़ी मेहनत के बाद सफलता का रहेगा। इधर गुरु की भी मीन में अनुकूल स्थिति होने से लाभदायक रहेगी जो आगामी गुरु के मेष में जाने तक रहेगी।

राहू-केतु नीच के चल रहे है जो थोड़ी बाधा भी देते हैं। लेकिन अन्य ग्रहों की अनुकूलता होने से अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। आपको हीरा पहनना शुभ रहेगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें