manglik dosh calculator
✕

बाल ठाकरे: विरोधी होंगे पराजित

छाय रहेगा वर्चस्व

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:18 IST)
ND

बाल ठाकरे का जिस समय जन्म हुआ। सूर्य अपने मित्र ग्रह गुरु के साथ एक ही राशि पर विराजमान था। कुंडली में सूर्य का प्रभाव सरकार अथवा जनता द्वारा सम्मान दिलाता है। इसी वजह से बाल ठाकरे अपने पराक्रम एवं प्रताप के बल पर विरोधी से जीतते हैं एवं हावी रहते हैं। परंतु अपने वालों से कष्ट पाते हैं।

मकर का सूर्य लोभी भी बनाता है। परंतु वृषभ का चंद्र ठाकरे को दानी व क्षमाशील बनाता है। इसी के साथ चंद्र की स्थिति षष्ठम भाव में होने से अच्‍छे से अच्छा विरोधी (विपक्षी) ठाकरे के सामने निस्तेज हो जाता है। विपक्षियों से विजय प्राप्त करने में चंद्रमा सक्षम बनाता है।

WD
मंगल बाल ठाकरे को शस्त्र विधा में निपुण बनाता है। किसी भी स्थिति का खुलकर विरोध करने की ‍शक्ति प्रदान करता है। वृश्चिक का मंगल भ्रमणशील बना सकता है, अत: बचना चाहिए। बुध जिस स्थान पर विराजमान है उसके प्रभाव से अन्य ग्रहों के कष्टों का निवारण स्वत: हो जाता है।

इसके प्रभाव जातक बुद्धि का सदुपयोग करता है। अर्थात चतुराई से कार्य लेता है। इसी के साथ दूसरों के कार्य आसान बना देता है परंतु स्वयं के कार्य नहीं कर पाता। गुरु की राशि धनु में बुध विराजमान रहने से मान-सम्मान एवं धन से संपन्न कराता है। गुरु के द्वितीय भाव में बैठने से राज्य संचालन की शक्ति रखता है।

शुक्र के कारण बंधु-बांधव और अपने वालों से पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं रहता। शुक्र ऐसे स्थान पर बैठा है कि निंदित होने पर भी राज-सम्मान मिलता है। वायु एवं रक्त संबंधी रोग से पीड़ा होने की संभावना बनती है। केतु के कारण धन, ऐश्वर्य और तेज की वृद्धि होती है। विरोधी पराजित होते हैं। परंतु भय एवं चिंता बनी रहती है।

बाल ठाकरे का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है जो 11/8/98 से प्रारंभ होकर 11/8/2015 तक चलेगी। वर्तमान में राहु की अंतरदशा 8/2/2008 से 26/8/2010 तक रहेगी। अत: बाल ठाकरे को अपनी विजय प्राप्ति के लिए चाँदी का चौकोर टुकड़ा पास में रखना चाहिए एवं राहु शांति कराना चाहिए।

राहु की अंतरदशा के बाद बुध महादशा में गुरु की अंतरदशा 26/8/2012 तक रहेगी। इसके बाद 2/12/2012 से 11/8/2015 तक शनि की अंतरदशा रहेगी। बाल ठाकरे ने क्रय-विक्रय एवं राजनीतिक चिंतन शुक्रवार को करना चाहिए। बुधवार को किसी भी पार्टी से नई संधि अथवा गठजोड़ की बात करना चा‍हिए।

सोमवार एवं मंगलवार को आपको कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। बाल ठाकरे को हमेशा विजय प्राप्ति के लिए पुखराज, मूँगा एवं माणक धारण करना चाहिए।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा