Hanuman Chalisa
✕

प्रियंका : यश देश-परदेस में फैलेगा

उच्च पद पर विराजमान हो सकती हैं

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:18 IST)
ND
प्रियंका गाँधी का जन्म पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी एवं वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के यहाँ दोपहर में दिल्ली में हुआ। प्रियंका के जन्म समय में सूर्य धनु राशि विराजमान था जो पराक्रमी बनाता है एवं लोक में मान सम्मान दिलाता है। आज हम प्रियंका में ये गुण देख रहे हैं।

प्रियंका की कुंडली में चंद्रमा जिस रा‍शि पर विराजमान है। उसके प्रभाव से जातक पंडित अर्थात बुद्धिमान एवं धनवान बनता है। ये दोनों गुण प्रियंका में हैं।

कुंडली में जिस स्थान में चंद्रमा विराजमान है। उसके प्रभाव से प्रियंका के विपक्षी से विजय प्राप्ति के सफल योग बनते हैं। बड़े से बड़ा शत्रु भी निस्तेज हो सकता है। अपने पराक्रम से विजय दिलाने में सक्षम है। भौम कुंडली में गुरु की राशि मीन में विराजमान है जिसके प्रभाव से प्रियंका लोक विख्यात है एवं जिस स्थान पर विराजमान है उससे संतान संबंधी कष्ट हो सकता है।

विपक्षी ज्यादा विरोध करने का साहस नहीं दिखाते। कुंडली में बुध जिस स्थान में विराजमान है। उसके कारण प्रियंका का यश देश-परदेस में फैलेगा। देश सेवा के प्रबल योग हैं।

आगे उच्च पद पर विराजमान हो सकती हैं। जिस समय प्रियंका का जन्म हुआ गुरु स्वयं की राशि धनु में विराजमान था, जिसके प्रभाव से जातक मंडलापति अथवा शासक बनता है। शुक्र के कारण प्रियंका के नेता बनने के पूर्ण योग बनते हैं एवं शुक्र के प्रभाव से वे वाणी की चतुराई से सबका मन जीत लेती हैं। शनि केंद्र में स्थित होने से विपक्षी पराजित हो सकते हैं। अत: प्रियंका गाँधी को स्वयं राजनीति में आना चाहिए।

शनि कुंडली में वृषभ राशि में विराजमान है जो शुक्र की राशि है। जिससे व्यक्ति राज्य सुख का अधिकारी होता है। राहु जिस स्थान पर विराजमान है। उसके प्रभाव से सद्‍गुणी एवं धर्मात्मा के गुण स्थित रहते हैं एवं कृतज्ञता के भाव रहते हैं। प्रियंका का जन्म गुरु की महादशा में हुआ।

जिसका भोग्यकाल 7 वर्ष 4 माह 15 दिन रहा। वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है जो 26/5 /1998 से 26/5/2015 तक रहेगी। वर्तमान में बुध की महादशा में राहु की अंतरदशा 23/11/07 से 11/6/2010 तक रहेगी। उसके बाद 11/6/2010 से 17/9/2012 तक रहेगी। शनि अंतरदशा 26/5/2015 तक रहेगी। बुध महादशा में राहु की अंतरदशा चल रही है। राहु की अंतरदशा में बुध की प्रत्यंतर दिशा चल रही है जो 8/1/09 से 18/5/09 तक रहेगी।

प्रियंका को चाँदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए एवं गणेश जी की आराधना करना चाहिए। उन्हें गुरुवार एवं शतभिषा नक्षत्र के दिन लंबी यात्रा नहीं करना चाहिए। प्रियंका को अमेरिकन डायमंड अथवा हीरा, पन्ना एवं नीलम का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

29 November Birthday: आपको 29 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 29 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी