dharma sangrah
✕

प्रबल हैं सिंधिया के सितारे

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:39 IST)
चुनावी साल में सभी अपनी-अपनी तिकड़म लगाते हुए किसी भी हाल में जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने में पीछे नहीं है, फिर चाहे भाजपा हो, कांग्रेस या अन्य कोई राजनीतिक पार्टी।

इस चुनावी साल में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर जो फैसला किया है, वह कोई ठोस परिणाम लेकर आएगा। उनके ग्रहों की स्थिति को देखें तो वर्ष 2013 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत हैं और वे हर बाजी को पलटने का माद्दा रखते हैं।


FILE


ग्वालियर राजघराने के राजकुमार शांत, शालीन, गंभीर और सबको साथ लेकर चलने वाले हैं। ज्योतिरादित्य का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में कुंभ चन्द्र राशि में हुआ। राशि स्वामी नीच का होकर वक्री है, वहीं मंगल से दृष्ट भी है अतः मंगल का नीच भंग भी हो रहा है। वक्री ग्रह यदि नीच का हो तो हमेशा उच्च का ही फल देते हैं।

सिंधिया का प्रभाव अन्य की अपेक्षा कहीं अधिक है। ज्योतिरादित्य को जनता भी काफी पंसद करती है, वहीं पार्टी अध्यक्ष भी पसन्द करते हैं। अभी सिं‍धिया केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष भी है।

आइए जानें सिंधिया के सितारे


किसी की भी कुंडली में दशम भाव राजनीति का होता है और वर्तमान स्थिति देखने के लिए चन्द्र कुण्डली को देखा जाता है।

गुरु की स्थिति अभी चुनाव तक मिथुन में रहेगी, वहीं दशम भाव का स्वामी मंगल 5 अक्टूबर से सिंह राशि का होगा। दशम भाव में गुरु को मंगल का बल चतुर्थ दृष्टि पड़ने से मिल रहा है। अष्टम दृष्टि गुरु की मीन राशि पर पडे़गी। गुरु मंगल का सहयोग मध्यप्रदेश के सत्ता पक्ष के लोगों के लिए बडा़ सिरदर्द बनेगा।

ग्रहों की मानें तो इस वर्ष सत्ता परिवर्तन के आसार दिखाई दे रहे हैं। यदि चुनावी समर में सीएम के उम्मीदवार होते हैं, तो सिंधिया का सत्ता में आना तय है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!