dharma sangrah
✕

नरगिस फखरी : अच्छा है आने वाला समय

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:36 IST)
अभिनेत्री नरगिस फखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को न्यूयॉर्क में मकर लग्न कन्या राशि में हुआ।

नरगीस के जन्म के समय लग्नेश व धन भाव का स्वामी शनि अष्टम भाव में है। शत्रु राशि सिंह में होकर द्वादशेश व तृतीयेश गुरु के साथ-साथ राहु से युति कर साथ बैठा है। गुरु विपरीत राजयोग लेकर अष्टम में होने से धन की कमी कभी महसूस नहीं होने देगा। द्वादशेश अष्टम में हो तो विपरीत राजयोग कहलाता है।

FILE

पंचम भाव (मनोरंजन) का स्वामी शुक्र दशम (व्यापार) भाव में स्वराशि का होने से नरगिस कला जगत से जुडीं। जब भाग्य का साथ भी मिल जाए तो क्या कहने।

पत्रिका में भाग्य का स्वामी बुध भी शुक्र के साथ है। राशि कन्या है व उसका स्वामी बुध है।

फिल्म जगत के लिए कला के कारक शुक्र का प्रभावी होना जरूरी रहता है, नरगिस की पत्रिका में शुक्र स्वराशि का होकर केन्द्र में होने से पंचमहापुरुष योग में से एक मालव्य योग बना रहा है। इसीलिए नरगिस का फिल्मी सफर बॉलीवुड में आकर चमका।

यदि पंचम भाव बलवान ना हो तो कला में सफलता नहीं मिलती। नरगिस की पत्रिका में उत्साह व साहस का कारक मंगल नीच का होकर सप्तम भाव में है, वहीं लग्न पर उच्च दृष्टि पड़ रही है। जितना परिश्रम करेंगी उतनी ही सफलता मिलेगी। कुल मिला कर आने वाला समय अच्छा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल