dharma sangrah
✕

तुषार कपूर : करें गणेश आराधना

संयुक्त लॉकेट से मिलेगा लाभ

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
WD

तुषार का जन्मदिन 20 नवंबर को आता है। जन्म के समय जो नक्षत्र चल रहा था, उसके फलस्वरूप ही तुषार दयालु एवं धर्म के प्रति आस्था रखने वाला है।

जन्म के समय सूर्य जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था उसके अनुसार वह आर्थिक संपन्न है। तुषार की उन्नति में सूर्य की कुंडली में जो उपस्थिति है उसका असर है, परंतु चंद्र तुषार को सुस्त बनाता है। साथ ही विरोधी से परेशानी भी दिलाता है। उनका पैसा सत्कार्य में खर्च होता है। चंद्र जिस राशि पर बैठा है उसके फल से संपन्न बनाता है।

कुंडली में जो मंगल की स्थिति है, उससे तुषार को अग्नि से हमेशा बचाव रखना चाहिए और अस्त्र-शस्त्र से दूर ही रहना चाहिए। इनसे खतरा हो सकता है। मंगल के प्रभाव से तुषार भ्रमणशील है। बुध के कारण सुंदर व रूपवान है। ऐसा जातक दूसरे के दुख में मदद करने को हमेशा तैयार रहता है। परंतु स्वयं का दुख दूर करने में असहाय रहता है।

कुंडली में जो गुरु विराजमान है उससे तुषार सुंदर एवं स्वस्थ रहता है। वृषभ राशि का गुरु होने से भी संपन्न व सुखी है। तुषार की कुंडली में शुक्र, गुरु राशि पर विराजमान है जिस वजह से भी वह सुखी है। शनि तुषार को तामसी प्रवृत्ति का बनाता है एवं उच्च स्तर पर पहुँचने के संकेत भी देता है। साथ ही‍ गंभीर भी बनाता है। आपको राहु पसली से संबंधित तकलीफ दे सकता है अत: राहु की शांति अवश्‍य करानी चाहिए।

PR
राहु की महादशा में जन्मे तुषार का भोग्य काल 10 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का रहा। वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है। जिसके अंतर्गत शुक्र की अंतर्दशा चल रही है, जो 29 अगस्त 2010 से 29 अक्टूबर 2013 ‍तक चलेगी।

तुषार ने किसी कन्या को शुक्र का दान देना ‍चाहिए। इसके बाद 11 अक्टूबर 2014 तक सूर्य की अंतर्दशा चलेगी। वर्तमान में पारिवारिक क्लेश अथवा परिवार में उग्रता का माहौल हो सकता है। जनवरी माह लाभप्रद रहेगा। जनसंपर्क से प्रशंसकों में वृद्धि होगी। नई योजना क्रियान्वित होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

तुषार दिनांक 4, 9, 14 को किसी बड़े डायरेक्टर से संपर्क नहीं करें और ना ही कोई बड़ी फिल्म साइन करें। गुरुवार को लंबी यात्रा न करें। चतुर्थ प्रहर को न जाए। इसी के साथ अच्छे कार्य के लिए मूँगा, पुखराज व माणक का संयुक्त लॉकेट धारण करें। सूर्य व गणेश आराधना से हमेशा लाभ मिलता रहेगा।

इति शुभम्

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय