dharma sangrah
✕

जॉन अब्राहम : प्रशंसक बढ़ेंगे

जॉन अब्राहम : कामयाबी दस्तक देगी

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
PR

जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में भरणी नक्षत्र में हुआ। उसके प्रभाव के अनुसार ही जॉन बुद्धिमान होने के साथ-साथ सुखी है। जॉन यदि काम में थोड़ी दृढ़ता और लाएँ तो बहुत उच्च स्थान पर पहुँच सकते है। सूर्य आपके भाग्य को बढ़ाता है। जन्म के समय धनु राशि पर सूर्य का परिभ्रमण होने से लोक विख्यात बनाता है। कई बड़े से बड़े संघर्ष को हल करने की क्षमता भी प्रदान करता है।

जन्म के समय मंगल स्वराशि में है। वह भ्रमण करने वाला बनाता है। बुध कष्टों को दूर करता है। जन्म के समय गुरु जिस राशि पर विराजमान था, उसके फलस्वरूप जॉन को उच्च स्थान, उच्च सम्मान प्राप्त होगा।

गुरु कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है, वह आर्थिक संपन्न बनाता है। शुक्र जिस राशि के साथ है, वह जातक को सुंदर शरीर वाला बनाता है। परंतु यही शुक्र अपने वालों से विरोध भी करवाता है। अत: जॉन को सोच-समझकर व्यवहार करना चाहिए। शनि गृहस्थ जीवन में तकलीफ दे सकता है। भविष्य में अपने विचार या व्यवहार के कारण गृहस्थ जीवन या रिश्तों में दूरी भी ला सकता है।

IFM
कुंडली में विराजमान केतु गुर्दा संबंधी तकलीफ दे सकता है। अत: राहु-के‍तु की शांति कराना चाहिए। इष्ट देवता का पूजन-प्रार्थना करना चाहिए।

जॉन का जन्म शुक्र की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 18 वर्ष 4 माह 5 दिन रहा। वर्तमान में मंगल की महादशा चल रही‍ है। जो कि 22-4-2007 से 22-4-2014 तक चलेगी। मंगल की महादशा में बुध की अंतर्दशा चल रही है जो 19-10-2011 तक चलेगी। इसके बाद केतु की अंतर्दशा 16-3-2012 तक चलेगी।

वर्तमान में दिसंबर से जनवरी अंत प्रति‍द्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आपके प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही खोया हुआ विश्‍वास प्राप्त होगा। कामयाबी प्राप्त‍ होगी। फरवरी-मार्च के माह में सोचकर कार्य करें। कोई भी अप्रिय समाचार अथवा घटना मानसिक तनाव दे सकती है।

मार्च में अपने निर्णय से मंजिल प्राप्त‍ होगी। 2011 का वर्ष मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। जॉन को रविवार भाग्यशाली रहेगा। आपके लिए 1, 6, 11 तारीख शुभ नहीं है। मूँगा और पुखराज व माणिक का संयुक्त लॉकेट धारण करना चाहिए। सफलता प्राप्त होगी।

इति शुभम्।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा