manglik dosh calculator
✕

जेनेलिया डिसूजा को मिलेगा राजसुख

2013 में संतान लाभ मिलने के योग

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (19:35 IST)
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व रितेश देशमुख की जीवन संगीनी जेनेलिया डिसूजा का जन्म 5 अगस्त 1987 को कर्क लग्न वृश्चिक राशि में इंग्लैड में हुआ। कर्क लग्न में जन्म होने से आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होने के साथ-साथ भावुक प्रवृति का भी होगा।

आपकी पत्रिका के अनुसार द्वितीय वाणी भाव का स्वामी व स्वर भाव तृतीय भाव का स्वामी बुध, चतुर्थ जनता भूमि भाव का स्वामी व एकादश आय भाव का स्वामी शुक्र के साथ पंचम कला व संतान, विद्या भाव के साथ दशम राज्य भाव के स्वामी मंगल के साथ होने से एक तो आवाज में भारीपन होने के साथ ही शुक्र के कारण मिठासपन लिए हुए भी है।

कुंडली में बुधादित्य योग लग्न में ही बन रहा है। जो एक विशेष योग होने से आपको साहस के साथ बुद्धि का दाता भी बनाता है। ऐसे जातक जिस क्षेत्र में भी होते हैं, उसमें सफलता पाते ही है।

पंचम मनोरंजन का कारक मंगल कला के कारक शुक्र के साथ है, वहीं धन व कुटुंब भाव के साथ पराक्रम का भी संयोग मिला होने से आप अपनी प्रतिभा से निरंतर आगे बढ़ने वाली रहेंगी।

आपका विवाह रितेश देशमुख से हुआ है। वो एक राजनेता के पुत्र है और इसी वजह से आपकी पत्रिका के ग्रह योग भी राजनीति में ले जाने का इशारा करते हैं। पत्रिका में दो ग्रह नीच के है, पहला पंचमेश मंगल व लग्नेश चन्द्र लेकिन दोनों का परस्पर एक-दूसरे की राशि में होना नीच भंग का कारण होने से दोनों ही शुभ प्रभाव देने वाले रहेंगे।

चन्द्र से गुरु का केन्द्र में होना भी गजकेसरी योग बनाने के कारण राजयोग बन रहा है। दूसरा गुरु का दशम भाव में होना अमला योग होने से ऐसा जातक कुलदीपक होता है।

पत्रिका में एक केन्द्र व त्रिकोण का संबंध भी महालक्ष्मी राजयोग बना रहा है। आपको 2013 में संतान लाभ मिलने के प्रबल योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही राजनीति में देर-सबेर आपका पदार्पण अवश्य ही होगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा