Hanuman Chalisa
✕

जा‍निए पंडित जवाहरलाल नेहरू के सितारे

Updated: गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (17:18 IST)
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को कर्क लग्न, कर्क राशि में इलाहाबाद में हुआ।


 

कर्क लग्न वाले जातक भावनाप्रधान होने के साथ-साथ कल्पना-प्रिय होते हैं। नेहरू का भावुकपन ही जनता में लोकप्रियता का कारण बना। 
 
नेहरू जी की पत्रिका में केतु मध्य राहु सारे ग्रह हैं। इसी वजह से उन्हें कई परेशानियों को झेलना पड़ा फिर चाहे वह राजनीतिक संघर्ष हो या स्वतंत्रता के लिए जेल। पं. जवाहरलाल नेहरू एक धनाढ्य परिवार से थे। पं. जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू जाने-माने बैरिस्टर थे। धन की कोई कमी नहीं थी। चाहते तो राजशाही जीवन जी सकते थे। 
 
चतुर्थ भाव में स्वराशि के शुक्र ने आपको देशभक्त बनाया। मालव्य योग होने से आपको धन की कमी नहीं थी लेकिन चतुर्थ भाव जनता का भाव होता है इसीलिए आपने अपनी संपत्ति देश के नाम कुर्बान कर दी। दशमेश राज्यभाव का स्वामी मंगल दशम भाव को अष्टम दृष्टि से देख रहा है अत: पं. जवाहरलाल नेहरू लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
 


 
उच्च का केतु षष्ठ भाव में भाग्येश गुरु के साथ होने से आपमें अपने विरोधियों को अपनी कुशल नीति द्वारा शांत करने की योग्यता थी।









 
 

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल