Hanuman Chalisa
✕

गुरु की वजह से असंतोष राज ठाकरे को

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:20 IST)
ND
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का जिस दिन जन्म हुआ, उस दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र था। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक धनी, मानी और लोकविख्यात होता है। इस समय राज के पास तीनों चीजें हैं। आर्थिक संपन्नता है, लोक विख्यात हैं। राज के जन्मदिवस के दिन सूर्य जिस स्थान पर बैठा था, वह उन्हें क्रोधी, उग्र स्वभाव वाला बनाता है। इसी वजह से राज दीर्घ सूत्री हैं। चंद्र स्थिति की वजह से साहसी हैं। किसी के आगे झुकना पसंद नहीं होता।

युवावस्था से भाग्योदय, राज्य द्वारा सम्मान प्राप्त होता है। मंगल जिस स्थान पर बैठा है उससे पराक्रम में अद्वितीय होते हुए भी अपने पारिवारिक संबंधों व ऐश्वर्य का सुख भोग नहीं पाता है। इसी कारण स्वजन इससे प्रेम कम करते हैं अपितु भयभीत अधिक रहते हैं। बुध उच्च का होने की वजह से बुद्धिमान और पराक्रमी हैं। इसकी वजह से ही एक विशेष वर्ग या संस्था का अध्यक्ष होता है, जो राज ठाकरे हैं ।

ऐसा जातक संपूर्ण विषयों को भोगने वाला होता है। गुरु की वजह से ही जन-धन और वाहन का सुख पूर्ण रूप से मिलता है। परंतु इसी गुरु की वजह से राज ठाकरे को संतोष नहीं होता है ।
  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का जिस दिन जन्म हुआ, उस दिन सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र था। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक धनी, मानी और लोकविख्यात होता है। इस समय राज के पास तीनों चीजें हैं।      



वर्तमान में राज ठाकरे को गुरु की महादशा चल रही है। इसकी अ‍वधि 18 जनवरी 2001 से 18 जनवरी 2017 तक रहेगी। इसी अंतर्गत दशा- गुरु में गुरु की 6 मार्च 2008 तक, शनि की 18 सितंबर 2005 तक, बुध की 24 दिसंबर 2007 तक थी। इस समय 24 दिसंबर 2007 से 30 नवंबर तक केतु की अंतरदशा चल रही है। इसी कारण राज बिना विचार किए भावुकतावश कोई भी कार्य एवं वाणी का प्रयोग कर रहे हैं ।

30 ‍ नवंबर 2008 से 30 जुलाई 2011 तक शुक्र की अंतरदशा रहेगी फिर सूर्य की 18 मई 2012 तक, चंद्र की 18 सितंबर 2013 तक, मंगल की 24 अगस्त 2014 तक और राहु की 18 जनवरी 2017 तक अंतरदशा रहेगी। इसके बाद शनि की महादशा 19 वर्ष तक रहेगी। वर्तमान में आपका भाग्य हर कार्य में आपका साथ दे रहा है। कुंडली में शनि जिस स्थान पर विराजमान है उससे धन, सुख प्राप्ति वाला योग है।

अक्टूबर अंत तक राज ठाकरे का जरूरी कार्य अपूर्ण रहेगा। मित्र वर्ग राज के सहयोग से लाभान्वित होंगे, परंतु विरोधी पक्ष नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। अपने वालों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अक्टूबर अंत से नवंबर अंत तक राज का भाग्य साथ देगा। अपने कार्यों की सफलता के कारण प्रसन्न रहेंगे ।

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में सोचे हुए कार्य होने से भी प्रसन्न होंगे। सुखद समाचार प्राप्त होंगे जिससे उत्साहित रहेंगे। परंतु दिसंबर प्रथम सप्ताह से जनवरी अंत तक राज ठाकरे को संयम रखना जरूरी है। अन्यथा कटु आलोचना होने की संभावना बनती है। फरवरी मध्य में अप्रिय समाचार की आशंका है, जिससे परेशानी आ सकती है। देव, गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भावना जागृत होगी। खोया हुआ विश्वास पुन: प्राप्त होगा। राज ठाकरे ने नीलम, हीरा व पन्ना का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए। गुरुवार ठीक है। गुलाबी, हरा, सफेद आपके लिए शुभ रंग हैं।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय