Hanuman Chalisa
✕

काजोल : दूसरी पारी में शनि देगा लाभ

हैप्पी बर्थ डे काजोल

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (19:35 IST)
WD

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को कर्क लग्न में मुंबई में हुआ। आपके जन्म के समय द्वितीय वाणी, धन कुटुंब भाव का स्वामी सूर्य राशि स्वामी व द्वादशेश, पराक्रमेश तृतीय भाव का स्वामी बुध के साथ सप्तमेश व अष्टमेश शनि से युति कर रहा है। इस कारण आपका रंग सांवला सलोना है।

आपका चेहरा मासूम, आकर्षक होने के साथ ही प्रभावशाली व्यक्तित्व का परिचायक भी है। कर्क लग्न वाले जातक भावुक प्रवृति के होते हैं और इसी कारण भावनात्मक संवाद व भावुकता वाले रोल में आपका प्रभाव अलग ही देखने को मिलता है।

आपकी पत्रिका के ग्रह बताते हैं कि आप जितना परिश्रम करेंगी उतना ही लाभ पाने में समर्थ होंगी। पत्रिका के अनुसार द्वितीय भाव में शुक्र नीचाभिलाषी है, लेकिन सूर्य की राशि में होने से सुंदरता में चार चांद वाली कहावत चरितार्थ होती है, सो आप हैं ही।

WD
कला भाव पंचम का स्वामी मंगल एकादश भाव में शुक्र की राशि वृषभ में होकर चतुर्थ दृष्टि से कला के कारक शुक्र को देख रहा है, अतः आपमें जन्मजात कलाकार के भाव आने ही थे। वैसे भी देखा जाए तो आपकी मां तनुजा से आपको कला के गुर मिले है, या यूं कहे बचपन से ही कला के बीच आप पली-बढ़ी है।

इधर पंचमेश पंचम भाव को केतु युत सप्तम दृष्टि से देख रहा है। मंगल की अष्टम दृष्टि षष्ट भाव पर मित्र दृष्टि पड़ने से आपके प्रतिद्वंद्वी होते हुए भी आपका वजूद बरकरार रहा। सप्तम भाव स्त्री की कुंडली में पति का होता है, उस भाव पर शनि की स्वदृष्टि से व सूर्य शत्रु दृष्टि से व बुध मित्र दृ‍ष्टि से देख रहा है।

जब दो या दो से अधिक ग्रह सप्तम भाव को मित्र दृष्टि से देखते हों व शत्रु दृष्टि से देखने वाले ग्रह कम हो तो दाम्पत्य जीवन सुखी ही रहता है। अन्य शादीशुदा अभिनेत्रियों से आपका अजय देवगन के साथ दाम्पत्य जीवन सुखद ही रहा व आगे भी रहेगा।

आपकी पत्रिका का विशेष गुण यह है की दशम भाव में गुरु मित्र राशि मेष का होने से उत्तम श्रेणी का अमला योग बना रहा है, जो कुलदीपक नाम का योग बनाने से आप कुल का नाम रोशन करने वाली हुई। वर्तमान में गुरु वृषभ में होकर पंचम कला के भाव को मित्र दृष्टि से देख रहा है व शनि उच्च का होते ही चतुर्थ जनता भाव से गोचर भ्रमण करेगा, जो आपको जनता के बीच प्रसिद्धि दिलाएगा और ‍फिल्मों में आपकी दूसरी पारी चल पडे़गी।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल