kalsarpa dosh calculator
✕

करिश्मा कपूर : दूसरी पारी सफलता से दूर

हैप्पी बर्थ डे करिश्मा कपूर

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (19:35 IST)
PR

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर का बॉलीवुड फिल्मों में दूसरी पारी का पदार्पण 'डेंजरेस इश्क' से हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप फिल्म कहलाई। आइए जानते है दूसरी पारी में करिश्मा क्यों सफल नहीं हो पाई।

वैसे तो किसी भी जातक को नया कम शुरू करने से पहले, सही समय एवं ग्रहों की अनुकूलता का होना ही सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है। आपकी पत्रिका में राशि स्वामी व चंद्र लग्न का स्वामी सूर्य शत्रु शनि के साथ है, वहीं आय भाव का स्वामी बुध वक्री भी है ऐसी स्थिति में कम आय को दर्शाता है। साथ ही सूर्य जो राशि स्वामी है, वह भी कमजोर शनि के साथ होने से यह सब हुआ।

मनोरंजन भाव का स्वामी गुरु भी सप्तम भाव में शत्रु शनि क‍ी राशि कुंभ में होने से मनोरंजन भाव भी कहीं ना कहीं पति की वजह से कमजोर ही रहेगा। जनता भाव, चतुर्थ भाव में राहु नीचस्थ के समान होकर बैठा है, अतः जनता में पहले जैसी छवि बनाना आसान काम नहीं है। पत्रिका में चंद्र लग्न से भाग्य का स्वामी मंगल भी नीच का होकर द्वादश भाव में है।

WD
यही कारण है कि आपकी दूसरी पारी ज्यादा सफलतादायक नहीं रही। वैसे तो दशम राज्य व उच्च व्यवसाय, नौकरी का भाव है व फिल्म में आना उच्च व्यवसाय के अंर्तगत आता है। वहीं पर शुक्र स्वराशिस्थ होकर वृषभ का है लेकिन केतु भी साथ है। यह भी वजह है कि दाम्पत्य जीवन में बाधा के साथ ही मनोरंजन की दुनिया में आपका दूसरी पारी का पदार्पण बाधा का ही रहेगा।

जन्मकुंडली में गुरु-चंद्र अवश्य गजकेसरी योग बना रहे हैं, लेकिन वो भी शुभ रूप से नहीं है। इसे ग्रहों की ही माया कहा जा सकता है जिस वजह से आपके दाम्पत्य जीवन में कमी के कारण बने एवं अपनी स्वतंत्र आय को पाने के लिए पुन: चुने गए फिल्मी करियर में अब वो सफलता वाली बात नहीं रही।

पत्रिका में वर्तमान में गुरु वृष राशि का है और वक्री होकर कन्या में चल रहा है, राहु वृश्चिक में है, तो केतु वृषभ में है जो जन्म के समयानुसार ही हैं। गुरु भी शुक्र के साथ गोचर भ्रमण कर रहा है। अत: ग्रहों की अनुकूलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है, लेकिन पत्रिका बता रही है कि फिल्मों में आपकी दूसरी पारी ज्यादा सफलता नहीं दिला पाएगी। अत: आपको बतौर सफल अभिनेत्री के बारे में दूर ही रहना होगा।

वैसे तो सिंह राशि वाले जातकों की मुख की आकृति चौड़ी और पुष्ट होगी। भौंहों के घुमाव तथा ललाट की बनावट बहुत कुछ सिंह के समान लगेगी। चाल में सिंह जैसी निर्भिकता और संतुलन भी होगा। शरीर सुगठित होगा। आंखे सुंदर और भाव प्रकट करने वाली होंगी। लेकिन फिर भी दूसरी पारी में फिल्मों में सफलता मिलना संभव नहीं रहेगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि