Hanuman Chalisa
✕

ओबामा फिर बनेंगे राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की कुंडली

Written By ND
Updated: बुधवार, 7 नवंबर 2012 (11:38 IST)
ND


( बराक ओबामा दोबारा राष्ट्रपति चुने गए हैं। जब ओबामा भारत की यात्रा पर आए थे तब वेबदुनिया में ओबामा से संबंधित सवालों पर ज्योतिषीय विश्लेषण ऑनलाइन किया गया था। उसमें यह स्पष्ट उल्लेखित है कि ओबामा फिर से राष्ट्रपति चुने जाएंगे। पाठकों के लिए उसी आलेख को दोबारा प्रस्तुत किया जा रहा है।)

ओबामा का जन्म 4 अगस्त 1961,
समय : शाम 7 बजकर 24 मिनट,
स्थान : होनोलूलू, हवाई

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को लेकर ज्योतिष और अंक ज्योतिष की गणना देश के हित में सकारात्मक संकेत भी दे रही है। यह भविष्यवाणी ओबामा को फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने का योग दर्शाती है। कुछ ज्योतिषियों से ओबामा की भारत यात्रा को लेकर हमने बात की जिन्होंने इस यात्रा और दोनों देशों के संबंधों के बारे में कई सकारात्मक संकेत दिए हैं।
- तानिया गुप्ता (ज्यो‍तिषी)

ओबामा का समय कैसा है?
- अभी ओबामा का समय अच्छा चल रहा है। इस समय वे कुछ अलग करना चाहेंगे और अगर इसके लिए उन्हें किसी तरह का जोखिम भी उठाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

*** ओबामा फिर बन सकते हैं राष्ट्रपति ?
ओबामा की जुलाई 2012 से शनि की महादशा शुरू होगी और यह संकेत दे रहे हैं कि वे फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं।

ओबामा का पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा?
ओबामा मांगलिक हैं और ऐसे में वे अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें तो उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अभी उनकी गुरु की महादशा चल रही है जो विवाह का कारक भी हैं तो सावधानी बरतें।

क्या ओबामा के कार्यकाल में उनके भारत के साथ रिश्ते सुधरेंगे?
ओबामा के सितारे ऐसे हैं कि वह भारत आने के लिए मजबूर हुए। राहु की अंतर्दशा ने उन्हें भारत आने पर मजबूर किया और उनके सितारे साफ देखते हैं कि उनका भारत दौरा सफल रहेगा।

ND
अंक ज्योतिष के मुताबिक ओबामा और भारत के समीकरण कैसे रहेंगे?
ओबामा के मूलांक (4) और भारत के मूलांक (6) व भाग्य अंक (8) में मित्रता है इसलिए समीकरण अच्छे रहेंगे ।

ओबामा और मनमोहन सिंह संबंध कैसे रहेंगे?
ओबामा (4) और मनमोहन सिंह के मूलांक (8) में दोस्ती है इसलिए संबंध अच्छे बने रहेंगे।

ओबामा की यात्रा से भारत को लाभ होगा?
गणित कहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा से भारत लाभ की स्थिति में रहेगा, भले ही यह लाभ मजबूरी में मिले।

भारत और अमेरिका के रिश्ते कैसे रहने वाले हैं?
भारत का मूलांक (6) और भाग्य अंक (8) अमेरिका के मूलांक (4) का मित्र है लिहाजा रिश्ते अच्छे रहेंगे।

यात्रा के दौरान होने वाले समझौतों से भारत को लाभ होगा?
यदि भारत ने सूझबूझ और सतर्क होकर समझौते किए तो लाभ हो सकता है।

- आचार्य गोविंद (ज्यो‍तिषाचार्य)

ओबामा की भारत यात्रा से किसे लाभ होगा?
ओबामा की भारत यात्रा अत्यंत उत्साहवर्धक है। इससे मध्यवर्गीय लाभ होगा क्योंकि लग्न में बृहस्पति और शनि धीमी गति एवं रुकावटों के साथ लाभ के प्रतीक हैं।

यात्रा के बाद भारत और अमेरिका के संबंध क्या दिशा लेंगे?
दोनों देशों के संबंधों से दुनिया को एक नया संदेश मिलेगा, व्यापारिक संबंध भी बने रहेंगे।

ओबामा की सेक्सुअल लाइफ कैसी रहेगी, इनके जीवन में इसका क्या असर होगा?
मित्र घर का चंद्रमा ओबामा की सेक्सुअल लाइफ को भावुक तो बनाए रखेगा लेकिन शत्रु घर का शुक्र काम बिगा़ड़ देगा। साथ ही पत्नी के स्थान (सातवें घर) में बुध-आदित्य योग होने से ओबामा की पत्नी उन्हें दाएँ-बाएँ नहीं झाँकने देंगी।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय