kalsarpa dosh calculator
✕

ओबामा : आसान नहीं शासन की राह

राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे 20 जनवरी को

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (00:02 IST)
अमेरिका को आर्थिक संकट से उबारने में समय लगेग ा

PR
बराक ओबामा अमेरिका के नवनिर्वाचित अश्वैत राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले राष्ट्र की शपथ लेने जा रहे हैं। आपका जन्म 4 अगस्त 1961 को यू.एस.ए. में होनोलूलू में तुला लग्न वृषभ नंवाश में हुआ।

तुला लग्न वाले जातक इकहरे शरीर के होते है । आपके जन्म के समय लग्नेश व अष्टमेश के साथ राशि स्वामी शुक्र नवम भाग्य भाव में, बुध की राशि मिथुन में है। वहीं भाग्येश व द्वादशेश बुध दशम कर्म, राज्य भाव में एकादशेश सूर्य के साथ बुधादित्य योग लेकर विराजमान है।

बुधादित्य योग वाला जातक बुद्धिमा न, प्रतिष्ठित होता है। यह योग दशम में बनने से एवं पंचमहापुरुष योग में से एक शश योग नाम का राज योग होने से आपको शक्तिशाली राष्ट्र का नायक बनने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। साथ-साथ गुरु के नीच भंग होने से व कर्मेश के उच्च होकर बैठने से इस योग को और अधिक बल मिला है।

ND
आपकी पत्रिका में नवमेश पंचमेश का दृष्टि संबंध, केन्द्र त्रिकोण का भी संबंध बहुत महत्वपूर्ण रहा। इतने राजयोग रखने वाला जातक राजा तुल्य या राजा होता है। अब वर्तमान की स्थिति पर नजर डालें। जानें कि इनके लिए आगे की स्थिति कैसी रहेगी। गोचर ग्रहों के संकेत तो यही कहते है ं कि ओबामा को अमेरिका की स्थिति को सुधारने में काफी वक्त लगेगा।

वर्तमान में जन्मपत्रिका से देखा जाए तो जनता, सुख, स्थानीय भूमि व कुर्सी जहाँ जातक विराजमान होता है उस भाव का भावाधिपति शनि गोचर में इनकी पत्रिका से एकादश भाव से भ्रमण कर रहा है जो कि वहाँ बैठे मंगल, राहु का असर रखेगा। मंगल आपकी पत्रिका में धन की बचत का तथा सप्तमेश दैनिक व्यवसाय का भी स्वामी है, को प्रभावित करेगा। और यही कारण है कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति को सुधारने में उन्हें काफी समय लगेगा।

जहाँ गुरु आपकी पत्रिका में नीच का है वहीं गोचर में भी नीच का चल रहा है। राहु का भ्रमण भी गुरु से चतुर्थ भाव से होने के कारण चाण्डाल योग बना रहा है। शपथ लग्न के समय ग्रहों की स्थिति भी मिलीजुली है, चन्द्र जहाँ स्वराशि का है वहीं मंगल की अष्टम नीच दृष्टि पड़ रही है।

गुरु की उच्च दृष्टि भी होने से शासन के क्षेत्र में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। जन्म लग्न में शनि की उच्च दशम दृष्टि तथा गोचर से भी शनि की तृतीय लग्न पर उच्च दृष्टि पड़नें से आप हर क्षेत्र में सफलता पाने में समर्थ होगें। अभी आपको गुरु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा चल रही है। गुरु इनका पराक्रमेश है तथा सूर्य एकादशेश। इस तरह पराक्रमेश व षष्टेश में एकादशेश की अर्न्तदशा होने से पराक्रम के बल पर भी लाभ की संभावना बनती है।

अन् य आले ख
गुरु ओबामा के पक्ष में

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें