Hanuman Chalisa
✕

अरशद वारसी : गुरु देगा मध्यम फल

हैप्पी बर्थ डे... अरशद

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (22:17 IST)
PR

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ। उस समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र चल रहा था। उसके प्रभाव से वह सुखी एवं सम्मान की जगह पर है। जन्मपत्रिका में जन्म के समय सूर्य मेष राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जिसने आपको ख्याति दिलाई। साथ ही कुंडली में सूर्य की जो स्थिति है वह भी सुखी व सम्मान दिलाती है।

कुंडली में चंद्र जिस राशि पर बैठा है वह कलाकार वाले भाग्य बनाता है जोकि अरशद है। मंगल स्वराशि का होने के कारण भ्रमणशील बनाता है। बुध जिस स्थान पर है वह भी सम्मान दिलाने में मददगार है। प्रथम भाव में बुध स्थित रहने से अन्य ग्रहों का प्रभाव कम होता है। कुंडली में विराजित गुरु की स्थिति मध्यम फल देती है।

शुक्र गुरु की राशि मीन में विराजमान है जोकि संपन्न बनाता है। शुक्र जिस भाव में बैठा है वह श्रेष्ठ संगति करवाता है एवं सुखमय जीवन देता है। कुंडली में शनि जिस भाव व राशि में बैठा है वह भी सम्मान दिलाने में काफी हद तक मददगार साबित होता है।

PR
अरशद का जन्म शुक्र की महादशा में ‍हुआ जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 10 माह 3 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है। जो 16 वर्ष तक रहेगी। 22-2-2011 से 22-2-2027 तक गुरु की महादशा में गुरु की अंतर्दशा चल रही है जोकि 22-2-2011 से 10-4-2013 तक रहेगी। उसके बाद शनि की अंतर्दशा चल रही है एवं गुरु की अंतर्दशा में गुरु की प्रत्यंतर दशा चल रही है जोकि 5-6-2011 तक रहेगी।

अरशद को 3, 8 एवं 11 तारीख को किसी बड़े कार्य से लंबी यात्रा नहीं करनी चाहिए। शुक्रवार को सोच कर कार्य करें। जिस दिन मीन राशि पर चंद्रमा हो, उस दिन अच्छे (धार्मिक) कार्य नही करना चाहिए।

वर्तमान में अप्रैल का माह मध्यम रहेगा। मई व जून अच्छा बितेगा। जुलाई माह धार्मिक यात्रा कराएगा। अगस्त एवं सितंबर में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर ठीक रहेगा। नवंबर व दिसंबर बहुत अच्छा रहेगा।

गोमेद व मोती पहनना अरशद के लिए शुभ रहेगा।

इति शुभम्।

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम