manglik dosh calculator
✕

अरबाज खान : विशेष सफलता मिलेगी

हैप्पी बर्थ डे अरबाज खान

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
PR

प्रसिद्ध फिल्म स्क्रीप्ट राइटर सलीम खान के द्वितीय पुत्र व सलमान खान के भाई अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को मिथुन राशि व कर्क लग्न में हुआ। अरबाज खान एक्टर, प्रोड्‍युसर के साथ बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम है।

फिल्म 'दरार' से खलनायक के बतौर पर्दे पर आप दर्शकों से मुखातिब हुए। आपके जन्म के समय भाग्य व षष्ट भाव का स्वामी गुरु उच्च का होकर लग्न में द्वितीय वाणी, धन, कुटुम्ब भाव के स्वामी सूर्य के साथ है।

गुरु अस्त है लेकिन गुरु-सूर्य का मिलन एक प्रभावशाली योग माना जाता है। गुरु सोच-समझ का शक्तिदाता होने के साथ पृथ्थकरण का भी कारक है, अतः आपमें सोचने-समझने की शक्ति उत्तम होने से एक सफल फिल्म अभिनेता के साथ एक सफल निर्माता भी साबित हुए है।

पंचम भाव मनोरंजन भाव के साथ दशम व्यापार, पिता भाव का स्वामी मंगल, चतुर्थ भाव में शुक्र की राशि तुला में होकर विराजमान है, जो उसकी मित्र राशि होकर जन्म के समय शुभ है और यही कारण है की आप कला जगत में अच्छा मुकाम पाने में समर्थ हुए है।

पहली फिल्म के लिए आपको फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट खलनायक का अवॉर्ड मिला। वैसे आपने कई फिल्मों में खलनायक का रोल किया, इसका एक कारण मंगल का शुक्र की राशि में होना भी रहा। मंगल का पंचम से द्वादश होकर केतु के साथ होने से आप सलमान की तरह एक दबंग हीरो नहीं बन पाए।

आपकी पत्रिका में शुक्र जो कला का कारक है वो नीचाभिलाषी है, जो नीच से भी बढ़कर प्रभाव देता है। गुरु के पंचम भाव पर मित्र दृष्टि व भाग्य पर स्वदृष्टि ने ही आपको कला जगत में एक उत्तम मुकाम दिया। राशि नक्षत्र पुनर्वसु जो गुरु का नक्षत्र है व गुरु-बुध के नक्षत्र में होने से आप प्रभावशील भी हैं। नक्षत्र का राशि परिर्वतन एक शुभ फलदायी भी होता है।

आयु के मामलों में भी आप भाग्यशाली है, शनि का नवम में वक्री होना अष्टम का फल देगा जो आयु को बढ़ाएगा। राहु-केतु में भी राशि परिवर्तन योग भी हैं। शुक्र अपने ही नक्षत्र में होने से अभिनेता में बाधक रहा। आपके लिए 16 नवंबर के बाद शनि का गोचर भ्रमण उच्च का होकर चतुर्थ भाव में होगा लेकिन सावधानी भी रखना होगी। यहां पर मंगल भी है।

गुरु का भ्रमण मेष से भी लाभदायक ही रहेगा। वर्तमान में बुध की महादशा में राहु का अंतर चल रहा है, इसलिए यह वर्ष कोई विशेष सफलता वाला भी साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल