dharma sangrah
✕

अजय देवगन : विशेष उपलब्धि नहीं

मई 2011 के बाद संभल कर रहे

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:53 IST)
PR

प्रसिद्ध फिल्म 'फाइट' के निर्देशक वीरू देवगन के पुत्र एवं सशक्त अभिनेता अजय देवगन का जन्म नई दिल्ली में 2 अप्रैल 1969 को कन्या चन्द्र लग्न में हुआ।

चन्द्र लग्न से गुरु लग्न में होकर वक्री है जो वर्तमान में मीन राशि पर 8 मई तक रहेगा। इस अवधि में आपको पुत्र रत्न मिला। इस प्रकार देखा जाए तो आप पत्नी काजोल के मध्यम से लाभान्वित हुए। क्योंकि गुरु सप्तमेश होकर सुख भाव चतुर्थ का स्वामी गोचर से मीन राशि पर भ्रमण कर रहा है व जन्म चन्द्र लग्न में कन्या का होकर मीन राशि पर पूर्ण सप्तम दृष्टि भी डाल रहा है।

वैसे देखा जाए तो चन्द्र लग्न से एक दूसरे भाव के स्वामी अपने भाव को देखने से एक-दूसरे से प्रेम भी रहता है। अतः काजोल आपके लिए भाग्यशाली ही साबित हुई व रहेगी। आपकी पत्रिका मे राशि परिवर्तन राजयोग के साथ-साथ गजकेसरी राजयोग भी है।

PR
लग्नस्थ केतु के साथ चन्द्र का होना व गुरु का संगम भी आपको जनता के बीच प्रसिद्धिदायक बनाएगा। वैसे सप्तम भाव में उच्च का शुक्र कलात्मकता व होटल व्यवसाय से भी लाभदायक रहेगा। चन्द्र लग्नेश बुध लग्न को देखने से स्वयं को प्रभावशाली भी बनाता है और यही कारण है कि आप फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक सफल फिल्म देने में कामयाब रहे। वहीं आपकी पत्नी के साथ भी आपकी फिल्में सफल रहने का कारण चन्द्र लग्न से सप्तमेश गुरु का देखना भी रहा।

स्वराशिस्थ मंगल चन्द्र लग्न से पराक्रम भाव तृतीय में होने से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहा व आपकी फिल्मों में गुस्सा भी देखने को मिला। आप हर किरदार में सफल रहते है फिर वो हास्य, खलनायक या फिर सशक्त भूमिका वाली फिल्म क्यों न हो। इसके लिए कन्या राशि पर गुरु, केतु राहु, सूर्य, बुध, शुक्र का ही प्रभाव रहा।

वर्तमान में गुरु 8 मई तक ही मीन राशि पर रहेगा। इस बीच आने वाली आपकी फिल्में ही सफल रह सकती है। इसके बाद गुरु मेष राशि में रहेगा, जो चन्द्र लग्न से अष्टम भाव से भ्रमण करेगा। अष्टम भाव दुःख व कष्टदायक रहता है। ऐसी गोचरीय स्थिति किसी भी जातक के लिए ठीक नहीं रहती।

यदि अशुभ परिणाम मिलते हो तो जन्म वर्ष से एक ज्यादा नारियल बहते पानी में बहाने से लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु