dharma sangrah

Happy Birthday श्रीदेवी : जानिए क्या कहते हैं सितारे...

Updated: शनिवार, 13 अगस्त 2016 (14:33 IST)
* जानिए क्या कहते हैं श्रीदेवी के सितारे... 


 

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी, जिन्होंने पिछले 2 दशकों में कई हिट फिल्में दीं व सुपरस्टार जैसे पद पर आसीन रहकर अपनी कला से दर्शकों को मनमोहित करके रखा, ऐसी श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में जिस समय हुआ तब सूर्य का परिभ्रमण कर्क राशि पर था, जो पित्त संबंधी तकलीफ दे सकता है। 

 
कुंडली में चन्द्र की स्थिति 11वें भाव में होने से श्रीदेवी को देश व बॉलीवुड में सम्मान व पद की प्राप्ति हुई है। चन्द्रमा के प्रभाव से लक्ष्मी का व भौतिक सुख प्राप्त हुआ। 
 
मंगल श्रीदेवी को ऐश्वर्यवान बनाता है व अपने कार्य के प्रति कृतज्ञशील बनाता है। कुंडली में बुध की स्थिति ने श्रीदेवी को पराक्रमी बनाया व संपूर्ण सुख दिया, साथ ही उदार स्वभाव का बनाया। 
 
कुंडली में गुरु के नवम भाव में होने व स्वराशि पर विराजमान होने से श्रीदेवी को यशस्वी, दार्शनिक बनाया। 
 
शुक्र ने सुंदरता प्रदान की अर्थात शुक्र की स्थिति ने सबको मोहित कराया, ऐसी सुंदरता प्रदान की। श्रेष्ठ लोगों का प्रिय पात्र बनाया एवं श्रेष्ठ कर्म करने वाला स्वभाव दिया। 
 
कुंडली में शनि की स्थिति क्रोधी स्वभाव का बनाती है। ध्यान दें, राहु पसली संबंधी तकलीफ दे सकता है। 
 
सितंबर 2016 श्रीदेवी के लिए पारिवारिक सुख वाला रहेगा। अक्टूबर 2016 ठीक रहेगा। नवंबर-दिसंबर 2016 कुछ नया कार्य वाले रहेंगे। 
 
जनवरी 2017 परेशानी (शारीरिक) दे सकता है। फरवरी-मार्च 2017 जीवन में नया मोड़ लेकर आएगा। अप्रैल 2017 में किसी से अनबन हो सकती है और वे किसी मुसीबत में आ सकती हैं। मई-जून 2017 अच्छा रहेगा। जुलाई 2017 ठीक-ठीक रहेगा। 
 
इस वर्ष श्रीदेवी को शनि की शांति कराना चाहिए एवं मोती व मंगल का संयुक्त लॉकेट बनवाकर पहनना चाहिए। 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख