biodatamaker

संजय दत्त के सितारे : शुभ है आने वाला समय

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (12:11 IST)
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील दत्त व अभिनेत्री नर्गिस दत्त के पुत्र अभिनेता संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को वृश्चिक लग्न वृषभ राशि में मुंबई में हुआ। 


 
वृश्चिक लग्न वाले हष्ट-पुष्ट व उत्तम कद-काठी के होते हैं। इनमें साहस की कमी नहीं रहती। लग्न व षष्ट भाव का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा व साहस का कारक होकर दशम भाव में अपनी मित्र सूर्य की राशि में नीचाभिलाषी शुक्र के साथ है। मंगल लग्न को भी देख रहा है, इस कारण साहस की कोई कमी नहीं। 
 
संजय एके-47 रखने के जुर्म में सजा भी काट चुके हैं। लग्न पर नीच चन्द्र की दृष्टि ने उनके दिमाग को अस्त-व्यस्त कर दिया था। इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। द्वितीय व द्वादश भाव कैद से भी संबंध रखता है, वहां शत्रु राशि का शनि व तुला का गुरु इन दो भावों में विराजमान है। 


 
लग्नेश मंगल बली है, इसीलिए फिल्मों में सफर अब भी जारी है। वर्तमान में शनि लग्न से भ्रमण कर रहा है, जो 26 जनवरी तक रहेगा, तब तक सावधानी रखना होगी। इसके बाद  समय उत्तम रहेगा। शनि धनु में 26 जनवरी को जाएगा व गुरु कन्या में 13 अगस्त से आएगा अत: आने वाला समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
 
(आपके जन्म के समय शनि वक्री भी है, जो लग्न का फल देता है। मंगल की राशि में शनि का होना ठीक नहीं रहता।)

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

रक्षाबंधन 2026: 5 त्योहार, 1 अंतरराष्ट्रीय दिवस और चंद्र ग्रहण का महासंयोग; चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

हनुमानजी का ये साबर मंत्र 3 बार पढ़ें, काला जादू करने वाला खुद हो जाएगा परेशान! जानें जाप की सही विधि

21 August Birthday: आपको 21 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख