dharma sangrah
✕

इवलिन शर्मा : हैप्पी बर्थ डे

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2016 (17:28 IST)
इवलिन शर्मा का जन्म 12 जुलाई को हुआ है। उस समय सूर्य की स्थिति ने इवलिन को दूसरों को सुख देने वाला स्वभाव दिया। अपने को कष्ट देकर दूसरों की सेवा करना सूर्य का प्रभाव है। चन्द्रमा की स्थिति ने देश-विदेश में प्रसिद्धि दिलाई एवं मान-सम्मान व शोहरत दी।
कुंडली में मंगल की स्थिति ने इवलिन को अच्छी पोजीशन पर पहुंचाया एवं सम्मान दिलाया,  साथ ही कुंडली पर भाग्य दृष्टि राजयोग बनाती है। कुंडली में बुध जिस भाव में बैठा है उसके परिणामस्वरूप सारे नौ ग्रहों के कष्ट नहीं रहेंगे अर्थात बुध नौ ग्रहों के कष्टों को नहीं होने देगा।
 
गुरु की स्थिति इवलिन को अजीबोगरीब स्वभाव का बनाती है, साथ ही सुंदरता प्रदान करती है। शुक्र इवलिन को भाग्योदय तो देता है, परंतु भविष्य में पारिवारिक कष्ट भी दे सकता है। 32वां वर्ष इवलीन का भाग्यशाली वर्ष रहेगा। शनि इवलिन को लिवर संबंधित तकलीफ दे सकता है, अत: ध्यान देना चाहिए। 
राहु-केतु इवलिन को भाग्योदय कराते हैं, साथ ही आगे अच्छे स्थान पर अर्थात उच्च स्थान पर ले जाएंगे। अगस्त 2016 इवलिन को अच्छे ऑफर दिला सकता है, सितंबर-अक्टूबर 2016 किसी अच्छी फिल्म का ऑफर वाला रहेगा, नवंबर 2016 सामान्य रहेगा, दिसंबर 2016 तकलीफदायक हो सकता है। जनवरी 2017 किसी दूसरी भाषा (क्षेत्रीय) की फिल्म का ऑफर  वाला रहेगा, फरवरी-मार्च 2017 ठीक-ठीक रहेगा, अप्रैल 2017 में दुर्घटना आदि की आशंका है, ध्यान से यात्रा करें। मई-जून 2017 अच्छा रहेगा। 
 
यह वर्ष गुरु आराधना व शनि की शांति वाला रहेगा। इवलीन शर्मा को पन्ना एवं नीलम का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए। 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख