लारा दत्ता : मंगल ने बनाया सफल
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, मॉडल लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 में कर्क चंद्र लग्न व कर्क राशि में ही हुआ। जन्म के समय चंद्र की स्थिति कर्क में स्वराशिस्थ थी, इसीलिए लारा सुंदर व भावुक प्रवृति की हैं। चंद्र लग्न से मनोरंजन भाव व व्यापार भाव का स्वामी नीच का होकर लग्न में है। मंगल का नीच भंग योग चंद्र के स्वराशिस्थ व नीच के ग्रह के साथ होने से बना। अत: मंगल का अशुभ प्रभाव नष्ट हो गया और मंगल साहस, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा के साथ सफलता का कारक बना। मंगल लारा को हमेशा सहायता ही करेगा, क्योंकि मंगल राशि कर्क के साथ है। लारा का फिल्मी सफर 2003 में अंदाज फिल्म से आरंभ हुआ। बाद में लगभग तीस फिल्मों में आपने काम किया। दस वर्ष में इससे बड़ी और क्या सफलता होगी हर वर्ष का आंकड़ा दो से अधिक ही रहा। मंगल ने कला के कारक शुक्र के तहत प्रभाव ले रखा है। इसी कारण फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम पाने में लारा सफल हुईं। लारा की पत्रिका में राहु मध्य केतु का अशुभ प्रभाव भी है जो सफलता के मार्ग में रूकावटें भी डालता रहेगा। लारा को चाहिए कि वह रवि-पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी, तांबा के तारों वाली गुथी हुई अंगूठी बनवा कर धारण करें। इससे सफलता के मार्ग की राह आसान रहेगी। लारा के जन्म के समय धन भाव का स्वामी सूर्य उच्च का होकर चंद्र लग्न से दशम भाव में है यह योग धन से परिपूर्ण ही रखेगा। मंगल की उच्च दृष्टि चंद्र लग्न से सप्तम भाव पर होने से आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। बाकि ग्रहों की स्थिति सहयोग वाली नहीं है। लारा पुखराज व मोती का लॉकेट अवश्य ही धारण करें, इससे जीवन में सुख-शांति के साथ सफलता भी प्राप्त होगी। अशोक पंवार