• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

अनिल कपूर : मिश्रित असर देगा नववर्ष

रविवार शुभ एवं भाग्यशाली है

अनिल कपूर
जन्म : 24 दिसंबर 1959
IFM
कुंडली में जन्म समय पर सूर्य की स्थिति अनिल कपूर को तीव्र सोच वाला एवं स्वभाव से पर्यटक बनाती हैं। स्वराशि के अनुसार सीधे एवं सरल स्वभाव के इंसान होने का भी संकेत देती है। चंद्र जिस राशि पर विराजमान है उसके प्रभाव से अनिल धर्मात्मा प्रवृत्ति के हैं। यह दूसरों की मदद करने की प्रेरणा प्रदान करता है। चंद्र जिस स्थान पर बैठा है। उस प्रभाव से पद, प्रतिष्ठा इत्यादि प्राप्त हुई है।

इसके प्रभाव से वह कार्य को इतना विस्तार देते है कि सब एक साथ पूरे नहीं हो पाते। कुंडली में भौम (मंगल) स्वराशि पर विराजमान है जिसके प्रभाव से जातक भ्रमणशील बनता है। मंगल कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है उसके प्रभाव के कारण अनिल को अग्नि से खतरा है।

प्रबल पराक्रमी होने पर कार्यों की विफलता के कारण दुखी एवं चिंतित बने रहते हैं। बुध के प्रभाव से अनिल दूसरों की सेवा करते हैं। अनिल की कुंडली में गुरु लग्नेश है अत: अनिल अपने गुणों के कारण सब जगह आदर सम्मान पाते हैं। रूपवान एवं मेधावी हैं। गुरु के वृश्चिक राशि में विराजमान रहने से धन-धान्य की संपन्नता रहती है। जो अनिल के जीवन में है। लक्ष्मी का निवास बना रहना शुक्र की शुभ स्थिति के कारण है। शुक्र का अनिल के जीवन में अच्छा प्रभाव है।

परंतु इसी शुक्र के कारण जातक अपने वाले को भी बैरी बना लेता है। शुक्र जिस राशि पर विजरामान है उसके प्रभाव से अनिल आर्थिक रूप से संपन्न एवं क्षमाशील स्वभाव वाले हैं। शुक्र गुरु की राशि धनु में विराजमान है उसके फलस्वरूप सुखमय गृहस्थी,अच्‍छी पत्नी एवं परिवार रहता है। राहु के कारण निम्न व्यक्ति से संगति होने का भय रहता है।

ND
अनिल का जन्म जिस समय हुआ चंद्र की महादशा चल रही थी जिसका भोग्यकाल 2 वर्ष 11 माह 28 दिन रहा। वर्तमान में शनि महादशा चल रही है जो 19 वर्ष (22/01/2004 से 23/01/2023 तक रहेगी।

वर्तमान में शनि महादशा में केतु की अंतरदशा 4/9/09 से 13/10/2010 तक रहेगी। अत: अनिल को शनि की शांति कराना चाहिए एवं केतु का दान करना चाहिए। इसके बाद शुक्र की अंतरदशा 13/01/2014 तक सूर्य की अंतरदशा 25/11/2014 तक रहेगी।

अनिल के लिए 2010 मिश्रित असर वाला रहेगा। ग्रहों की शुभ दृष्टि के कारण व्यावसायिक परिश्रम में अनुकूल फल मिलेगा। आपको इस वर्ष देश-विदेश में व्यावसा‍यिक कार्यों से अधिक भ्रमण करना पड़ेगा। विदेश से लाभ मिलने के योग बनते हैं। जून से नवंबर के मध्य कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना उभर सकती है। किसी खास वजह से व्यावसायिक प्रगति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अत: हनुमानजी की आराधना करना चाहिए।

सितंबर-अक्टूबर में कानूनी विवाद में या झगड़े के कारण व्यय होने की संभावना है। लिवर की खराबी की आशंका है। सितंबर-अक्टूबर में चोट की संभावना बनती है अत: सावधानी रखें। वाहन स्वयं न चलाएँ। इस वर्ष अधिक श्रम से ही अपेक्षित सफलता मिलेगी।

अनिल कपूर को रविवार को शुभ कार्य करना चाहिए। अच्‍छी कार्य प्रणाली को चुनना चाहिए। रविवार शुभ एवं भाग्यशाली है। व्यक्तिगत खुशी के लिए अनिल ने मंगलवार का चयन करना चाहिए। अनिल को बृहस्पति एवं शुक्रवार को नए कार्य अथवा नई योजनाएँ आरंभ नहीं करनी चाहिए। अनिल कपूर मूँगा, पन्ना एवं पुखराज से युक्त लॉकेट धारण करें तो फायदा होगा।