Career in Army | सेना में बनें धर्मगुरु
वेबदुनिया डेस्क
FILE
ये धर्मगुरु सेना द्वारा संचालित मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारों पूजन, इबादत इत्यादि का कार्य संपन्न करते हैं। इसके अलावा उन्हें अपने धर्म के उपदेश भी देते और आध्यामिक रूप से इनका मार्गदर्शन भी करते हैं। सैनिकों के रीति-रिवाज आदि की जानकारी भी इन धर्मगुरुओं को रहती है।
धर्मगुरु बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक और संबंधित धर्म डिग्री या डिप्लोमा है। इसके अलावा शारीरिक मापदंड भी वही होते हैं जो सैनिकों की भर्ती के लिए होते हैं और इन्हें कड़े प्रशिक्षण से भी गुजरना पड़ता जैसा एक सैनिक बनने के लिए होता है। भारतीय सेना द्वारा समय-समय पर विज्ञापनों या समाचार पत्रों द्वारा धर्मगुरुओं के पदों के लिए नियुक्तियां निकाली जाती हैं।
