- खबर-संसार
» - करियर
» - गुरु-मंत्र
ऐसा हो आपका सीवी
अधिकांश यह देखने में आता है कि युवा अपने साथियों के सीवी को कॉपी कर लेते हैं और उसे ही कंपनियों में भेज देते हैं। ऐसा करना न केवल घातक सिद्ध हो सकता है बल्कि कंपनियाँ आपके इस आलस भरे प्रयास से ही समझ जाएँगी कि आवेदनकर्ता का व्यक्तित्व कैसा होगा। सीवी में क्या होना चाहिए इस बारे में जानते हैं।* कंपनी के मानव संसाधन विभाग के संबंधित व्यक्ति के पास आपका बायोडाटा देखने के लिए मात्र 120 सेकंड होते हैं। बायोडाटा सरल व स्पष्ट बनाएँ।* सबसे पहले आपकी मुख्य शैक्षणिक योग्यता को लिखें और बाद में अन्य।* आप अपनी जिन विशेषताओं को प्रमुख रूप से बताना चाहते हैं उन्हें बोल्ड या इटेलिक फॉन्ट में दें।* सीवी में आपके जीवन का उद्देश्य क्या है यह स्पष्ट होना जरूरी है।* अगर आपके पास पढ़ाई के अलावा भी कुछ अतिरिक्त उपलब्धियाँ हैं उन्हें जरूर लिखें। उपलब्धियाँ भले ही छोटी हों, पर उनका जिक्र जरूर करें।* शैक्षणिक योग्यता व अनुभव को वर्तमान के क्रम से लिखें यानी नौकरी में वर्तमान नौकरी जो कर रहे हैं या जो हाल ही में छोड़ी है उसे पहले लिखें बाद में अन्य।* अगर आपने शैक्षणिक योग्यता के अलावा भी अन्य सेमिनार या अन्य कोई पाठ्यक्रम किया है तो उसका जिक्र करें। इस बात का जिक्र जरूर करें कि आपको कितनी भाषाएँ आती हैं।* ध्यान जरूर रखें कि आप कौन-सी कंपनी में सीवी भेज रहे हैं। उस कंपनी की जरूरत के मुताबिक ही आप सीवी को बनाएँ।* अगर आप करियर शिफ्ट (उदाहरण- सेल्स से फायनेंस या अन्य क्षेत्र में) कर रहे हैं तब सीवी में इस बात का उल्लेख जरूर करें कि आप सभी तरह के कार्य करने में सक्षम हैं।* वेतन के बारे में निगोशिएबल लिखेंगे तब अच्छा प्रभाव पड़ेगा।* बहुत ज्यादा वैयक्तिक जानकारी भी न दें जैसे कितने बच्चे हैं आदि।