Hanuman Chalisa
✕

Tata Nexon EV Prime स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपए, जानें क्या हैं नए वर्जन के फीचर्स

Updated: मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (22:25 IST)
Tata Motors ने अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल नेक्सॉन का नया इलेक्ट्रिक संस्करण ईवी प्राइम मंगलवार को 14.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेक्सॉन ईवी प्राइम का यह मॉडल पुराने संस्करण की जगह लेगा। नया मॉडल क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर निगरानी प्रणाली और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसी खूबियों के साथ उतारा गया है।
 
टाटा मोटर्स ने कहा कि नेक्सॉन ईवी प्राइम 1 बार चार्ज करने पर 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इसकी बैटरी और मोटर पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वॉरंटी भी दे रही है।
 
कंपनी ने कहा कि मौजूदा नेक्सॉन ईवी के 22,000 खरीदारों को भी निःशुल्क सॉफ्टवेयर अपडेट देकर नए मॉडल की खूबियों से लैस करने की सुविधा दी जाएगी। अधिकृत सर्विस सेंटर पर 25 जुलाई से यह सॉफ्टवेयर अपडेट कराया जा सकेगा।
 
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विपणन, बिक्री एवं सेवा रणनीति प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि नेक्सॉन ईवी बाजार में आने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खंड में अगुवा बन चुकी है। यह ईवी लेने की मंशा रखने वालों के बीच स्वाभाविक पसंद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नए नेक्सॉन ईवी प्राइम मॉडल के आने से कंपनी को ईवी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ने की उम्मीद है। पहले से ही कंपनी का 65 प्रतिशत ईवी बाजार पर कब्जा है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

अगला लेख