शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. maruti suzuki unveils wagon r flex fuel prototype plans to launch
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (18:57 IST)

Maruti Suzuki ने Wagon R flex fuel prototype को दिल्ली में किया प्रदर्शित, 2025 में हो सकती है लॉन्च, जानिए फ्लैक्स फ्यूल के फायदे

Maruti Suzuki ने Wagon R flex fuel prototype को दिल्ली में किया प्रदर्शित, 2025 में हो सकती है लॉन्च, जानिए फ्लैक्स फ्यूल के फायदे - maruti suzuki unveils wagon r flex fuel prototype plans to launch
Maruti Suzuki Wagon R flex fuel prototype : डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) फ्लेक्स फ्यूल (flex fuel)पर चलने वाली वैगनआर (Wagon R) ले आई है। इसे दिल्ली में प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने अपनी इस वैगनआर का प्रोटोटाइप मॉडल दिल्ली में हुए SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के एक इवेंट में प्रदर्शित किया है।

हालांकि कंपनी इस कार को 2025 में लॉन्च कर सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस वैगनआर का अनावरण किया गया। गडकरी कंपनियों को flex fuel इंजन बनाने की बात कह चुके हैं। कार को E20 (जिस पेट्रोल में 20% इथेनॉल हो) और E85 (जिस पेट्रोल में 85% इथेनॉल हो) के बीच के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
 
क्या होता है फ्लेक्स फ्यूल और इसका फायदा : फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसे वैकल्पिक ईंधन भी कहा जाता है। यह पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल इंजन पूरी तरह से पेट्रोल या फिर इथेनॉल पर भी चल सकते हैं।
 
सभी मॉडल्ड को ई-20 फ्यूल बनाने की तैयारी : इसी टेक्नोलॉजी पर काम करते हुए मारुति ने इस वैगनआर को पेश किया, जो कुछ सालों में आम जनता के लिए लॉन्च की जाएगी। मारुति सुजुकी के अनुसार वे इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बायो-गैस, इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल सहित विभिन्न टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने मार्च 2023 तक अपने सभी मॉडल्स को ई20 फ्यूल के अनुरूप बनाने की घोषणा कर दी है।
 
क्या होते हैं फायदे : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इवेंट में कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए एक से अधिक ईंधन पर चलने वाली गाड़ियों (फ्लेक्स फ्यूल) और ई-वाहनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण का कारण पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन हैं। Edited by Sudhir Sharma 
(Photo Courtesy : Twitter)
ये भी पढ़ें
खुदरा मुद्रास्फीति में कमी से सेंसेक्स 403 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त