biodatamaker
✕

हाईटेक फीचर्स के साथ आई Maruti की नई Brezza, 8 लाख से कम कीमत

Updated: गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (17:19 IST)
Maruti suzuki ने अपनी काम्पैक्ट SUV Brezza का नई तकनीक और सुविधाओं से लैस ऑल न्यू हॉट एंड टेकी ब्रेजा को पेश किया है। नई ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। कंपनी के मुताबिक नई ब्रेजा एक लीटर में 20.15 किलोमीटर का माइलेज देती है। नई ब्रेजा में नई जनरेशन को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 
 
सेकंड जनरेशन की ब्रेजा ‘मैनुअल’ और ‘ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन’ ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 7.99 से 13.96 लाख रुपए के बीच है। नई ब्रेजा आकर्षक नए डिजाइन के साथ-साथ उच्चतम प्रदर्शन और अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषताएं प्रदान करती हैं।
कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि ब्रेजा न केवल मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में बल्कि अपनी श्रेणी में भी एक लोकप्रिय एसयूवी बनी हुई है।   डिजाइन, ऊंचा फ्रंट हुड, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और टेललैंप, नए अलॉय व्हील्स,स्टाईलिश क्रोम एक्सेंट वाले गनमैटल फिनिश फ्रंट ग्रिल के साथ सिग्नेचर फेशिया दिया गया है।
गाड़ी में एचडी डिस्प्ले के साथ 22.86 सेमी का स्मार्टप्ले प्रो इन्फोटेनमेंट सिस्टम आधुनिक वॉईस असिस्ट के साथ समझदार यूज़र इंटरफेस प्रदान करता है, ताकि ग्राहकों को सुगम कनेक्टेड ड्राईविंग अनुभव प्राप्त हो। इस प्रीमियम इन्फोटेनमेंट सिस्टम में ‘‘अर्केमिस’’ द्वारा पॉवर्ड ‘‘सराउंड सेंस’’ के साथ प्रीमियम साउंड अकाउस्टिक ट्यूनिंग है, जो विभिन्न मूड्स के अनुरूप निर्मित सिग्नेचर ऑम्बियांस प्रस्तुत करता है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख