Hanuman Chalisa
✕

Hyundai ने प्रीमियम SUV Tucson को किया लांच, जानिए फीचर्स

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2022 (19:51 IST)
Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी नई Tucson को लांच कर दिया है। कंपनी ने कहा कि यह नई एसयूवी अपनी श्रेणी में 29 फर्स्ट और बेस्ट इन सेगमेंट फीचरों के साथ नए मानक तय करेगी। 19 ह्यूंडई स्मार्टसेंस (एडीएएस) फीचरों के साथ नई टूसॉन एसयूवी सेगमेंट में नया उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

सेंसुअस स्पोर्टीनेस की ग्लोबल डिजाइन आइडेंटिटी पर तैयार की गई नई टूसॉन उस दौर को दिखाती है, जहां टेक्नोलॉजी और लक्जरी एक-दूसरे के पूरक बन जाते हैं। उसने दावा किया एक डेडिकेटेड प्रीमियम कार लाइन पर प्रोडक्शन के साथ नई टूसॉन प्रीमियम मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस को नई ऊंचाई देगी।

कंपनी ने कहा कि 4,630 एमएम की बेस्ट इन सेगमेंट लंबाई के साथ नई टूसॉन में ग्राहकों को इंटरस्पेस तथा सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस की खूबी मिलेगी। सेगमेंट के पावरफुल डीजल इंजन के साथ नई टूसॉन में 137 केडब्ल्यू की पावर और 416 एनएम का टॉर्क मिलता है।

ग्राहकों के कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस को और बेहतर करते हुए एसयूवी में 60 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचरों के साथ ह्यूंडई ब्लूलिंक की खूबी मिलती है।
उसने कहा कि नई टूसॉन के प्रीमियर के साथ मोबिलिटी की दुनिया में ऑप्यूलेंस को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है। भारत में चौथी पीढ़ी की इस एसयूवी के साथ ह्यूंडई प्रीमियम हाई सेगमेंट एसयूवी के मामले में नए मानक स्थापित करेगी और ड्राइविंग में बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख