Daily Horoscope
✕

हुंदै ने क्रेटा का नया संस्करण उतारा, कीमत 13.51 लाख रुपए से शुरू

Updated: मंगलवार, 3 मई 2022 (17:15 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का नया संस्करण उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 13.51 से 18.18 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि नए क्रेटा नाइट संस्करण की पेशकश के साथ एचएमआईएल एक बार फिर ग्राहकों के लिए एसयूवी का एक रोमांचक विकल्प पेश कर रही है। यह उनकी 'बोल्ड' और 'स्पोर्टी' डिजाइन की आकांक्षा से मेल खाता है।
 
पेट्रोल संस्करण को 6-स्पीड वाले मैनुअल और ऑटोमैटिक (आईवीटी) ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। इनकी कीमत क्रमश: 13.51 लाख रुपए और 17.22 लाख रुपए हैं। मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले डीजल संस्करण की शोरूम कीमत 14.47 लाख रुपए और 18.18 लाख रुपए है।
 
हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने बयान में कहा कि भारत में कंपनी के 25 साल के सफर में हमारा प्रयास हमेशा अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने का रहा है। उन्होंने कहा कि क्रेटा को 2015 में उतारा गया था। इस मॉडल ने भारत में एसयूवी खंड को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

अगला लेख