• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. बजट 2013-14
Written By WD

रेल बजट आज : क्या होगा इसमें खास...

रेल बजट
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल आज अपना पहला रेल बजट पेश करेंगे। देश का हर खास और आम आदमी रेल में सफर करता है। अत: रेल बजट में क्या होगा खास इस पर सभी की नजरें लगी हुई है।

WD
* सुबह 10 बजे संसद पहुंचेंगे रेल मंत्री पवन बंसल, 12 बजे पेश करेंगे बजट।
* कुछ और लेडीज स्पेशल चलाने की घोषणा हो सकती है।
* महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान, लग सकता है अलार्म। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती।
* मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की मांग, चलें भोपाल-मुंबई ट्रेन।
* कुछ ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ सकती है।
* सुरक्षा यात्रियों की सबसे बढ़ी चिंता। क्या दूर होगी समस्या।
* 25 नई ट्रेने शुरू हो सकती है।
* बढ़ सकता है यात्री किराया, डीजल के भाव बढ़ने का असर।
* 17 साल बाद बजट पेश करेगा कांग्रेस का मंत्री।
* चुनाव पास, लोक लुभावन हो सकता है रेल बजट। (वेबदुनिया न्यूज)