Daily Horoscope
✕

सुखी जीवन जीने का राज

बुद्ध का विशाखा को उपदेश....

Written By WD
Updated: बुधवार, 29 मई 2013 (14:27 IST)
FILE

विशाखा के केश और वस्त्र भींगे हुए थे। बड़ी शोकाकुल दिखाई दे रही थी वह! भगवान बुद्ध ने उसकी ओर देखा और बोले, 'यह कैसी दशा कर ली है तुमने? तुम्हें इस दशा में देखकर मुझे आश्चर्य हो रहा है।'

' मेरे पौत्र का निधन हो गया है, भंते! उनके प्रति शोकाचरण है यह!' विशाखा ने धीमे स्वर में उत्तर दिया।

' क्या तुम बता सकती हो कि श्रावस्ती में कितने नर-नारियों की रोज मृत्यु होती होगी?'बुद्धदेव ने प्रश्न किया।

' निश्चित संख्या तो नहीं बता सकती किंतु रोज एक न एक मनुष्य तो अवश्य ही पंचतत्व में विलीन होता होगा,' विशाखा ने उत्तर दिया।

FILE
' श्रावस्ती में जितने नर-नारी हैं, उनके प्रति तुम्हें आत्मीय भाव जाग्रत होता है?'

' हां, भंते!'

' और उनके पुत्र-पौत्रों के प्रति?'

' उनके लिए भी मेरा पुत्रवत व्यवहार रहता है।'

' यानी रोज एक न एक बालक तो पंचतत्व में विलीन होता ही होगा। तब बताओ विशाखा, प्रतिदिन क्या तुम इसी दशा में रह सकती हो?'

' नहीं, भंते!'

' तब जान लो कि जिसके सौ सगे-संबंधी होंगे, उसे सौ दुख होंगे और जिसका केवल एक मात्र पुत्र हो, उसे एक ही दुख होगा। लेकिन जो इस संसार में अकेला है और जिसका कोई सगा-संबंधी नहीं, उसे दूसरों के लिए कोई दुख नहीं है। इसी कारण जीवन में सुखी रहने का एकमात्र उपाय यह है कि किसी से भी संबंध न रहे। न तो किसी को प्रिय माना जाए और न किसी के प्रति ममता प्रदर्शित की जाए। यदि मनुष्य हमेशा प्रसन्नचित रहना चाहता हो तो उसे किसी के साथ संबंध नहीं जोड़ना चाहिए।'

Show comments

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव