Daily Horoscope
✕

तृष्णा का बंधन

Written By WD
Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2007 (12:47 IST)
WDWD
न तं दल्हं बन्धनमाहु धीरा यदायसं दारुजं बब्बजं च।
सारत्तरत्ता मणिकुंडलेसु पुत्तेसु दारेसु च या अपेक्खा॥

बौद्ध धर्म कहता है लोहे का बंधन हो, लकड़ी का बंधन हो, रस्सी का बंधन हो, इसे बुद्धिमान लोग बंधन नहीं मानते। इनसे कड़ा बंधन तो है सोने का, चाँदी का, मणि का, कुंडल का, पुत्र का, स्त्री का।

सरितानि सिनेहितानि च सोममस्सानि भवन्ति जन्तुनो।
ते सीतसिता सुखेसिनो ते वे जातिजरूपगा नरा॥

तृष्णा की नदियाँ मनुष्य को बहुत प्यारी और मनोहर लगती हैं। जो इनमें नहाकर सुख खोजते हैं, उन्हें बार- बार जन्म, मरण और बुढ़ापे के चक्कर में पड़ना पड़ता है।

न वे कदरिया देवलोकं वजन्ति बालाह वे न प्पसंसन्तिदानम्‌।
धीरो च दानं अनुमोदमानो तेनेव सो होति सुखी परत्थ॥

बुद्ध कहते हैं कि कंजूस आदमी देवलोक में नहीं जाते। मूर्ख लोग दान की प्रशंसा नहीं करते। पंडित लोग दान का अनुमोदन करते हैं। दान से ही मनुष्य लोक-परलोक में सुखी होता है।

मा पमादमनुयुञ्जेथ मा कामरतिसन्थवं।
अप्पमत्तो हि झायन्तो पप्पोति विपुलं सुखं॥

भगवान बुद्ध कहते हैं कि प्रमाद में मत फँसो। भोग-विलास में मत फँसो। कामदेव के चक्कर में मत फँसो। प्रमाद से दूर रहकर ध्यान में लगने वाला व्यक्ति महासुख प्राप्त करता है।

अप्पमादो अमतपदं पमादो मच्चुनो पदं।
अप्पमत्ता न मीयन्ति ये पमत्ता यथा मता॥

प्रमाद न करने से, जागरूक रहने से अमृत का पद मिलता है, निर्वाण मिलता है। प्रमाद करने से आदमी बे-मौत मरता है। अप्रमादी नहीं मरते। प्रमादी तो जीते हुए भी मरे जैसे हैं।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व