sundarkand

वीर : सलमान शो

Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2014 (15:58 IST)
PR
निर्माता : विजय गलानी
निर्देशक : अनिल शर्मा
गीत : गुलजार
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : सलमान खान, ज़रीन खान, सोहेल खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, लिसा, पुरु राजकुमार
यू/ए * 10 रील * दो घंटे 39 मिनट
रेटिंग : 3/5

बॉलीवुड में बनने वाली वर्तमान फिल्मों में से वह हीरो गायब हो गया जो लार्जर देन लाइफ हुआ करता था। जिसका शरीर फौलाद का और दिल सोने का हुआ करता था। जो अपनी बात का पक्का हुआ करता था। अपना हर वादा निभाता था। कमजोर पर अपनी ताकत का जोर नहीं दिखाता था। उसके कुछ सिद्धांत हुआ करते थे। लोग जिसे पूजते थे। उस हीरो को निर्देशक अनिल शर्मा ‘वीर’ में वापस लाए हैं।

अनिल शर्मा को लार्जर देन लाइफ फिल्म बनाना पसंद है। धर्मेन्द्र (हुकूमत) और सनी देओल (गदर) के साथ सफल फिल्म वे दे चुके हैं। इस बार वे सलमान खान के साथ हैं। इस तरह की फिल्में सुपरस्टार के साथ ही बनाई जा सकती है तभी विश्वसनीयता पैदा होती है और दर्शक आँख मूँदकर विश्वास कर लेते हैं कि उनका हीरो कुछ भी कर सकता है।

इस फिल्म की कहानी सलमान खान ने लिखी है और वो भी लगभग 20 बरस पहले। फिल्मों में आने के पहले ‘धरमवीर’, ‘राजतिलक’, ‘मर्द’ जैसी मसाला फिल्में उन्होंने देखी होगी, जिनमें नायक सर्वेसर्वा होता था। शायद सलमान खान पर भी इस तरह की फिल्मों का असर हुआ और उनकी लिखी ‘वीर’ में इन फिल्मों की झलक मिलती है।

PR
कहानी पिंडारी नामक समूह की है, जिनके साथ माधवगढ़ का राजा (जैकी श्रॉफ) अँग्रेजों के साथ मिलकर धोखा करता है। अपने पिता के अपमान का बदला वीर (सलमान खान) लेना चाहता है। अँग्रेजों के छल, कपट सीखने के लिए वह लंदन पढ़ने भी जाता है। लेकिन इसी बीच उसे माधवगढ की राजकुमारी यशोधरा (ज़रीन खान) से प्यार हो जाता है। एक तरफ प्यार और दूसरी ओर कर्तव्य। वीर और यशोधरा दोनों इस दुविधा में फँस जाते हैं। कैसे वे इस परिस्थिति से बाहर निकलते हैं ये फिल्म का सार है।

अनिल शर्मा ने इस फिल्म का निर्माण पूरी तरह सलमान खान के प्रशंसकों को ध्यान में रखकर किया है। सल्लू के प्रशंसक के बीच जो उनकी इमेज है, उसी को ध्यान में रखकर सीन गढ़े गए हैं।

हर दृश्य इस तरह लिखे और फिल्माए गए हैं ताकि सलमान बहादुर, नेक दिल, बलवान, निडर, देशभक्त और स्वाभिमानी लगे। सलमान के मुँह से ‘जहाँ पकड़ूँगा पाँच सेर माँस निकाल लूँगा’ और ‘जब राजपूतों का खून उबलता है तो उसकी आँच से गोरी चमड़ी झुलस जाती है’ जैसे संवाद बुलवाए गए हैं ताकि उन्हें पसंद करने वाले तालियाँ पीटे। रेल से खजाना लूटने वाला दृश्य, लंदन के स्कूल में टीचर और सलमान वाला दृश्य, सलमान और मिथुन के बीच तलवारबाजी वाले दृश्य अच्छे बन पड़े हैं।

निर्देशक अनिल शर्मा ने मनोरंजक तत्व और सलमान पर अपना सारा ध्यान दिया है ताकि दर्शक स्क्रिप्ट की कमियों पर ध्यान नहीं दें या उसकी उपेक्षा कर दें और इसमें उन्होंने काफी हद तक कामयाबी भी पाई है। वीर और यशोधरा के रोमांस को भी अच्छा फिल्माया गया है। इंटरवल तक फिल्म मनोरंजक है, लेकिन दूसरे भाग में यह कमजोर पड़ गई है क्योंकि इसे जरूरत से ज्यादा खींचा गया है।

स्क्रिप्ट में कई खामियाँ भी हैं। लंदन में यशोधरा के भाई की हत्या कर वीर का बड़ी आसानी से भारत आ जाना। यशोधरा से भारत में मुलाकात के बाद संयोग से वीर का उसी कॉलेज में एडमिशन लेना, जहाँ यशोधरा पढ़ती है और वीर का माधवगढ़ में जाकर यशोधरा से संबंध बनाना जैसे प्रसंग अपनी सहूलियत के हिसाब से लिखे गए हैं।

PR
सलमान ने अपना काम बखूबी किया है और एक प्रकार से यह उनका ही शो है। पूरी फिल्म में उनका दबदबा है। गुस्से को उन्होंने काफी अच्छी तरह व्यक्त किया है। ज़रीन खान राजकुमारी की तरह दिखाई दीं, लेकिन उनका अभिनय औसत रहा। चेहरे के जरिये भावों को व्यक्त करना उन्हें सीखना होगा। मिथुन चक्रवर्ती को लंबे समय बाद अच्छा रोल मिला और उन्होंने अपना काम बखूबी किया। सोहेल खान ने हँसाने की नाकाम कोशिश की। पुरु राजकुमार भी फिल्म में नजर आएँ।

साजिद-वाजिद ने कुछ अच्छी धुनें बनाई हैं। ‘सुरील अँखियों वाली’, ‘मेहरबानियाँ’ और ‘सलाम आया’ अच्छे बन पड़े हैं। गुलजार ने उम्दा बोल लिखे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक उम्दा है। गोपाल शाह का फिल्मांकन फिल्म को भव्यता प्रदान करता है। टीनू वर्मा के एक्शन सीन ठीक हैं।

‘वीर’ पुराने दौर की मसाला फिल्मों की तरह है और यदि आप सलमान के प्रशंसक हैं तो इसे पसंद करेंगे।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल