dharma sangrah
✕

फूल एन फायनल : फीका मसाला

Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2014 (16:15 IST)
निर्माता : फिरोज नाडियाडवाला
निर्देशक : अहमद खान
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : सनी देओल, शाहिद कपूर, विवेक ओबेरॉय, समीरा रेड्डी, आयशा टाकिया

IFM
निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने ‘फूल एन फायनल’ बनाने में कोई कंजूसी नहीं बरती। फिल्म की हर फ्रेम में पैसा लगा हुआ दिखाई देता है। लेकिन कहानी के नाम पर वे पैसा बचा गए।

निर्देशक अहमद खान के पास फिरोज जैसा निर्माता और नामी-गिरामी कलाकारों की भीड़ थी। उनके पास पैसा वसूल धांसू फिल्म बनाने का अवसर था, जिसे उन्होंने खो दिया। अहमद खान फिल्म को स्टाइलिश लुक देने में इतने मग्न हो कि उन्होंने कहानी को दोयम दर्जा दे दिया।

माना कि आप मसालेदार फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन उसके लिए कहानी होना जरूरी है। स्टाइलिश लुक शुरूआती आधे घंटे तक अच्छा लगता है, लेकिन उसके बाद क्या? ऐसा लगता है कि किसी कॉमिक्स का फिल्मीकरण देख रहे हैं। फिल्म का ज्यादातर समय चरित्रों की विशेषताएँ बताने में ही बरबाद हुआ है। फिल्म का मूल उद्देश्य था मनोरंजन करना। लेकिन इस उद्देश्य को पूरा करने में भी फिल्म सफल नहीं होती।

एक हीरा है और उसके पीछे कई लोग पड़ हुए हैं। कई छोटी-छोटी कहानियाँ एक साथ चलती रहती है। उस हीरे के पीछे भागने के लिए सबके अपने कारण हैं। कोई जान बचाने के लिए उस हीरे के पीछे पड़ता है तो कोई माल कमाने के लिए। सारा घटनाक्रम दुबई में होता है।

फिल्म में सारे नायक चरित्र भूमिका में नजर आए। इसलिए दर्शक को समझ में नहीं आता कि वह किसके साथ जुड़े। वह किसे हीरो मानें। फिल्म में छोटी से छोटी भूमिका के लिए भी नामी कलाकारों को लिया गया है।

शाहिद कपूर को जो काम दिया गया था उन्होंने बखूबी निभाया। सनी देओल के स्टाइलिश एक्शन उनके प्रशंसकों को पसंद आएँगे। विवेक ओबेरॉय भी ठीक-ठाक है। समीरा रेड्डी और आयशा टाकिया को सिवाय हीरो की बगल में खड़े होने के अलावा कुछ नहीं करना था। फिल्म के हीरो साबित होते हैं परेश रावल और जॉनी लीवर। दोनों के बीच नोंक-झोंक के दृश्य दर्शकों को खूब हँसाते हैं। चंकी पांडे, ओमपुरी, शर्मिला टैगोर, असरानी, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ को छोटी-छोटी भूमिकाएँ मिली हैं।

फिल्म में संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। लेकिन गाने थिएटर से निकलने के बाद याद नहीं रहते हैं। फिल्म में गानों की कोई सिचुएशन नहीं है, उन्हें बीच-बीच में ठूँसा गया है। निर्देशक अहमद खान मूल रूप से कोरियोग्राफर है इसलिए उन्होंने कोरियोग्राफी पर खूब ध्यान दिया है। हर गाना देखने में अच्छा लगता है। बैकग्राउंड म्यूजिक, फोटोग्राफी, एक्शन दृश्यों का स्तर बहुत ऊँचा है।

इस फिल्म देखते समय दिमाग को घर पर रख िए और किसी भी तरह के सवाल मत पूछिए या सोचिए तभी आपको फिल्म थोड़ा-बहुत मजा दे सकती है। यह फिल्म एक ऐसी थाली है जिसमें ढेर सारी चटपटी चटनियाँ है लेकिन दाल-रोटी गायब है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'