kundali milan
✕

हाउसफुल 3 की कहानी

Updated: मंगलवार, 31 मई 2016 (11:25 IST)
बैनर : इरोस इंटरनेशनल, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट 
निर्माता : साजिद नाडियाडवाला, सुनील ए. लु्ल्ला 
निर्देशक : साजिद--फरहाद
संगीत : तोशी-शरीब, सोहेल सेन, मीका सिंह, तनिष्क बागची, मिलिंद गाबा
कलाकार : अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, रितेश देशमुख, लिसा हेडन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे
रिलीज डेट : 3 जून 2016 
हाउसफुल एक कॉमेडी सीरिज है। इस सीरिज की फिल्म का उद्देश्य तर्कों को परे रख सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है। बड़े स्टार्स से सजी हाउसफुल और हाउसफुल 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। तीसरे भाग में भी बड़े सितारे हैं और फिल्म को एक बार फिर लंदन में फिल्माया गया है। 

इस बार भी एक बड़ा घर और मजेदार किरदार हैं। बटुक पटेल (बोमन ईरानी) अपनी तीन खूबसूरत बेटियों के साथ एक बड़े से घर में रहता है। उसे लगता है कि उसकी बेटियां बेहद संस्कारी हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

 

बटुक की एक बेटी (जैकलीन फर्नांडिस) को सैंडी (अक्षय कुमार) से प्यार हो जाता है। सैंडी स्प्लिट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से ग्रस्त है। कभी वह सैंडी बन जाता है तो कभी सुंडी। 

इसी तरह बटुक की अन्य दो बेटियों (लिसा और नरगिस) को टैडी (रितेश देशमुख) और बंटी (अभिषेक) से मोहब्बत हो जाती है। बटुक की तीनों बेटियां अपने-अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती हैं, लेकिन बटुक इसके खिलाफ है। 

इसके बाद कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और किस तरह से बटुक की आंखों में धूल झोंकी जाती है, यह फिल्म में कॉमेडी के माध्यम से दिखाया गया है।
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख