Daily Horoscope
✕

हाउसफुल 2 की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2012 (10:20 IST)
बैनर : नाडियाडवाला ग्रेंडसन एंटरटेनमेंट, इरोज़ इंटरनेशनल, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन्स-यूके
निर्माता : साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक : साजिद खान
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : अक्षय कुमार, असिन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख, जरीन खान, श्रेयस तलपदे, शाज़ान पद्मसी, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, मलाइका अरोरा खान
रिलीज डेट : 5 अप्रैल 2012

PR


हाउसफुल का सीक्वल हाउसफुल 2 हाजिर है नई कहानी, नए किरदार और कुछ नए कलाकारों के साथ। दर्जन भर ऐसे किरदार हैं जिनके आगे-पीछे कहानी घूमती है। मौज-मस्ती, हंसना-हंसाना और थोड़ा-सा ड्रामा इस फिल्म की खासियत है। इस फिल्म को बनाने वालों का दावा है कि यह हर मामले में हाउसफुल से बड़ी है क्योंकि दर्शकों की अपेक्षाएं भी इस बार कुछ ज्यादा ही होंगी।

PR


हाउसफुल 2 कहानी है चार बेटियों, उनके चार पिताओं और उनके होने वाले चार दामादों की। पिता चाहते हैं कि उनकी बेटियों की शादी बहुत ही अमीर लड़के से हो ताकि उसे कोई असुविधा न हो। लड़कियां सोचती हैं कि वे जिन लड़कों से शादी कर रही हैं वे बहुत अमीर हैं और दामाद सोच रहे हैं वे बहुत ही अमीर लड़की से शादी कर रहे हैं।

PR


हर किरदार बेईमान किंतु मनोरंजक है। खास बात तो ये है कि इनमें से कोई भी एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर सकता है फिर भी वे एक ही छत के नीचे इकट्ठा हैं। सोचिए क्या हंगामा होता होगा इस हाउस में जो कि मनोरंजक किरदारों से फुल है।

निर्देशक के बारे में :
साजिद खान उस आम आदमी के लिए फिल्म बनाते हैं जो अपने गमों को भूलाने के लिए थिएटर में कदम रखता है। वो तीन घंटे के लिए सिर्फ हंसना चाहता है और इस दुनिया को भूल जाना चाहता है। साजिद की फिल्में हल्की-फुल्की होती हैं। ‘हे बेबी’ (2007) और हाउसफुल (2010) वे बना चुके हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। साजिद ने कभी दावा नहीं किया कि वे महान फिल्में बनाते हैं। वे इतना जरूर कहते हैं कि वे फिल्म समीक्षकों के लिए फिल्में नहीं बनाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'