सज्जनपुर में रहने वाला महादेव उन दो-चार लोगों में से है जो पढ़ना-लिखना जानते हैं। उसकी इच्छा उपन्यासकार बनने की है, लेकिन वह अपने वर्तमान काम से खुश है। पोस्ट ऑफिस के पास बैठकर वह गाँव के अनपढ़ लोगों के पत्र लिखता है। पत्र लिखने के उसके अंदाज ने गाँव के अनपढ़ लोगों के बीच उसे लोकप्रिय कर दिया है। पत्र लिखते समय वह अपनी पूरी प्रतिभा का उपयोग करता है।
एक दिन एक खूबसूरत स्त्री कमला उसके पास आती है। वह चाहती है कि महादेव उसके लिए उसके पति को एक पत्र लिख दें। उसका पति पैसा कमाने के लिए मुंबई गया हुआ है।
कमला को देख महादेव पुरानी यादों में खो जाता है। उसे याद आता है कि बचपन में वो और कमला एक ही स्कूल में थे। उसे कमला बेहद पसंद थी। एक दिन कमला ने उसे उसके सुंदर अक्षरों में नोट्स लिखने के लिए कहा तो बदले में उसने एक ‘किस’ माँग ली।
PR
महादेव को महसूस हुआ कि इस घटना के बाद कमला के माता-पिता ने उसे स्कूल से निकाल लिया। सुंदर कमला को देख उसका प्यार फिर जाग उठा। उसे अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने कमला के पति को ऐसा पत्र लिखा कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाएँ। महादेव अपनी योजना में लगभग सफल हो ही गया था कि एक ऐसी घटना घटती है वह विलेन की जगह हीरो बन जाता है।
‘वेलकम टू सज्जनपुर’ की कहानी को हास्य, मनोरंजक और संगीतमय तरीके से पेश किया गया है। इसके चरित्र और घटनाएँ आनंददायक होने के साथ-साथ हृदयस्पर्शी भी हैं।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें
'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की
Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?
'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व
फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?